एजेंसी न्यूज
गुजरात सरकार पर कोरोना वायरस रोगियों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने का कांग्रेस का आरोप, भाजपा का इनकार
Bhashaसत्तारूढ़ भाजपा ने इन आरोपों को निराधार कहकर खारिज कर दिया। पार्टी ने कहा कि विपक्षी दल ऐसे आरोप लगाकर एक स्थानीय निर्माता की छवि को खराब कर रहा है।
सेंसेक्स और निफ्टी में उतार-चढ़ाव, केकेआर सौदे से आरआईएल में तेजी दर्ज
Bhashaप्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट के बाद सुधार हुआ और इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस और एसबीआई से बाजार को सहारा मिला. सेंसेक्स ने 250 अंकों से अधिक की गिरावट के बाद सुधार दर्ज किया. शेयर बाजार के अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने गुरुवार को पूंजी बाजार में 258.73 करोड़ रुपये निकाले.
कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत के बाद बस्ती जिले के एक क्षेत्र को बनाया गया निषिद्ध जोन
Bhashaजिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने शुक्रवार को बताया कि रूधौली कुचुरूआ के मजरा उत्तराडीह को निषिद्ध क्षेत्र बनाया गया है। इस गांव का मजरा उत्तराडीह इलाका पूरी तरह से सील रहेगा।
भारतीय टीम के आस्ट्रेलिया दौरे की संभावना 90 प्रतिशत : क्रिकेट आस्ट्रेलिया सीईओ
Bhashaक्रिकेट आस्ट्रेलिया इस समय काफी आर्थिक दबाव में है और उसे हर हालत में इस श्रृंखला की जरूरत है । इसके जरिये उसे प्रसारण अधिकार के 30 करोड़ डॉलर मिलेंगे । कोरोना वायरस महामारी के कारण उसे अपने 80 प्रतिशत स्टाफ को जून तक 20 प्रतिशत वेतन पर रखना पड़ रहा है ।
चक्रवात 'अम्फान' के बाद के हालात का जायजा लेने के लिए PM मोदी पश्चिम बंगाल के लिए रवाना
Bhashaप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चक्रवात अम्फान के बाद के हालात का जायजा लेने के लिए शुक्रवार सुबह पश्चिम बंगाल रवाना हो गए. वह ओडिशा का भी दौरा करेंगे. मोदी हवाई सर्वेक्षण करेंगे और दोनों राज्यों में समीक्षा बैठकों में भाग लेंगे जिनमें राहत एवं पुनर्वास के कदमों पर चर्चा की जाएगी.
भारत के समर्थन में उतरा अमेरिका, कहा- पड़ोसियों के साथ उकसावे वाली, बलपूर्वक सैन्य गतिविधियों में शामिल है चीन
Bhashaभारत के अपने क्षेत्र में चीन की दखलअंदाजी का कड़ा विरोध किए जाने के कदम का अमेरिका के एक शीर्ष राजनयिक द्वारा समर्थन करने के एक दिन बाद व्हाइट हाउस ने बृहस्पतिवार को कहा कि चीन भारत समेत अपने पड़ोसी देशों के साथ उकसावे वाली और बलपूर्वक सैन्य एवं अर्द्धसैन्य गतिविधियों में संलिप्त है.
टेक्सास में नौसैन्य अड्डे पर हुआ हमला ‘आतंकवाद से जुड़ा’ है: एफबीआई
Bhashaअमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि नौसैन्य वायु स्टेशन-कॉपर्स क्रिस्टी में यह गोलीबारी बृहस्पतिवार सुबह करीब सवा छह बजे हुई। बंदूकधारी ने एक वाहन में सवार होकर नौसैन्य अड्डे के द्वार से तेजी से घुसने की कोशिश की लेकिन सुरक्षा बलों ने समय पर अवरोधक लगा कर उसे रोक दिया।
टेक्सास में नौसैन्य अड्डे पर हुए हमले में एक नाविक घायल, FBI ने कहा- आतंकवाद से जुड़ा है मामला
Bhashaअमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि नौसैन्य वायु स्टेशन-कॉपर्स क्रिस्टी में यह गोलीबारी बृहस्पतिवार सुबह करीब सवा छह बजे हुई. बंदूकधारी ने एक वाहन में सवार होकर नौसैन्य अड्डे के द्वार से तेजी से घुसने की कोशिश की लेकिन सुरक्षा बलों ने समय पर अवरोधक लगा कर उसे रोक दिया.
भारत में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 3,583
Bhashaकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
JIO प्लेटफॉर्म्स में केकेआर करेगी 11,367 करोड़ रूपये का निवेश, 2.32 फीसदी हिस्सेदारी बेचने का किया ऐलान
Bhashaकेकेआर ने इस करार में रिलायंस समूह की डिजिटल कारोबार इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स को शेयर के हिसाब से कुल 4.91 लाख करोड़ रूपये मूल्य का आंका है। करीब एक महीने पहले फेसबुक के निवेश के साथ, जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश का सिलसिला शुरू हुआ था। अब तक कुल पांच बड़े निवेशकों द्वारा जियो प्लेटफॉर्म्स में कुल 78,562 करोड़ रूपये का निवेश हो चुका है।
COVID-19 से संक्रमित दिल्ली पुलिस कर्मियों को एक लाख रुपये की जगह मिलेंगे सिर्फ 10,000 रुपये
Bhashaदिल्ली पुलिस ने ड्यूटी के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले कर्मियों को देने वाली राशि एक लाख रुपये से घटाकर 10,000 रुपये कर दी है क्योंकि पुलिस बल में संक्रमण के मामले बढ़े हैं. अधिकारियों ने बताया कि अब तक 250 पुलिसकर्मी संक्रमित हो चुके हैं. दिल्ली के उत्तरपश्चिमी जिले के भारत नगर पुलिस थाने में तैनात एक कांस्टेबल की मौत के बाद यह कदम उठाया गया था.
22 मई आज का इतिहास: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर पहुंचीं बछेंद्री पाल, जानें इस तारीख से जुड़ी अन्य ऐतिहासिक घटनाएं
Bhashaइतिहास में 22 मई के दिन बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं. भारत की बछेंद्री पाल 22 मई के ही दिन दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर एवरेस्ट पर पहुंची थीं और यह कारनामा अंजाम देने वाली वह देश की पहली महिला पर्वतारोही हैं. इस तारीख से जुड़ी अन्य ऐतिहासिक घटनाएं जानें.
शिवसेना ने भाजपा पर विरोध प्रदर्शन को लेकर साधा निशाना, कहा: भाजपा महामारी को राजनीतिक रंग दे रही
Bhashaभाजपा ने शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस सरकार के खिलाफ शुक्रवार को राज्यव्यापी प्रदर्शन की अपील की है। भाजपा का आरोप है कि यह सरकार माहाराष्ट्र में महामारी को नियंत्रण में करने में विफल रही।
देश में कोविड-19 का आंकड़ा 1.16 लाख के पार, सरकार ने कहा मृत्यु दर दुनिया की अपेक्षा काफी कम
Bhashaअधिकारियों ने दो महीने के अंतराल के बाद घरेलू उड़ानों को फिर से शुरू करने के लिए विस्तृत दिशानिर्देशों का ऐलान किया। वहीं कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिये बीते 25 मार्च से जारी देशव्यापी लॉकडाउन के चौथे चरण में व्यावसायिक गतिविधियों एवं लोगों के आवगमन को गति मिली है।
गुड़गांव में कोविड-19 से मौत का पहला मामला आया सामने, हरियाणा में संक्रमितों की संख्या 1,031 हुई
Bhashaगुड़गांव के 38 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत बुधवार को हो गई। वह पिछले पांच दिनों से बुखार और खांसी से पीड़ित चल रहा था । हालांकि राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार की शाम में अपने बुलेटिन में कोविड-19 से हुयी मौत के रूप में शामिल किया ।
पंजाब में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 39 हुई, संक्रमण के कुल मामले 2,028
Bhashaअमृतसर में स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि निमोनिया से पीड़ित बच्चे की बुधवार को अमृतसर के एक अस्पताल में मौत हो गयी।
केंद्र के 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज पर मंत्रिमंडल में चर्चा न होना दुर्भाग्यपूर्ण-भाजपा
Bhashaप्रकाश ने एक बयान में आरोप लगाया कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार दिशाहीन एवं अदूरदर्शी है और उसके पास राज्य को आगे ले जाने की कोई दृष्टि नहीं है।
गुजरात : धमन-1 वेंटिलेटर को लेकर कांग्रेस-भाजपा के बीच छिड़ा वाक्युद्ध
Bhashaसत्तारूढ़ भाजपा ने इन आरोपों को निराधार कहकर खारिज कर दिया। पार्टी ने कहा कि विपक्षी दल ऐसे आरोप लगाकर एक स्थानीय निर्माता की छवि को खराब कर रहा है।
रेलवे सुरक्षा बल ने 14 दलालों को गिरफ्तार किया, छह लाख रुपये से अधिक का टिकट बरामद
Bhashaइन गिरफ्तारियों का इसलिये भी महत्व है क्योंकि रेलवे वर्तमान में अपनी यात्री सेवाओं का केवल एक हिस्सा ही चला रहा है और यात्रियों के लिए ट्रेनों में सीमित बर्थ उपलब्ध हैं।
देश में कोरोना वायरस संक्रमण का आंकड़ा एक लाख 13 हजार के पार, सरकार ने कहा दुनिया की अपेक्षा मृत्यु दर काफी कम
Bhashaदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या एक लाख 13 हजार को पार कर गयी है, हालांकि इसमें से आधे मामले पिछले एक पखवाड़े में सामने आये हैं जब से विशेष ट्रेनों के जरिये विभिन्न जगहों पर फंसे हुए लोगों की आवाजाही शुरू हुयी है.