कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत के बाद बस्ती जिले के एक क्षेत्र को बनाया गया निषिद्ध जोन

जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने शुक्रवार को बताया कि रूधौली कुचुरूआ के मजरा उत्तराडीह को निषिद्ध क्षेत्र बनाया गया है। इस गांव का मजरा उत्तराडीह इलाका पूरी तरह से सील रहेगा।

जियो

बस्ती (उप्र), 22 मई जिले के एक क्षेत्र में कोरोना संक्रमित मरीज की मौत के बाद वहां निषिद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया गया है।

जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने शुक्रवार को बताया कि रूधौली कुचुरूआ के मजरा उत्तराडीह को निषिद्ध क्षेत्र बनाया गया है। इस गांव का मजरा उत्तराडीह इलाका पूरी तरह से सील रहेगा।

उन्होंने कहा कि यदि यहां से कोई व्यक्ति बाहर निकलता है तो उसके विरूद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस गांव में 15 मई को मुम्बई से आये एक व्यक्ति की बृहस्पतिवार रात में मृत्यु हो गयी थी।

निरंजन ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया जिसमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। मजरे में दस से 12 परिवार रहते हैं और यहां की आबादी 100 के लगभग है ।

उल्लेखनीय है कि जिले में बृहस्पतिवार को 16 प्रवासी श्रमिकों एवं मजदूरों में कोरोना संक्रमण पाया गया, जिससे इस संक्रमण से प्रभावित लोगों की संख्या बढकर 120 हो गयी है ।

डीएम ने कोरोना संक्रमित नए मरीजों की पुष्टि करते हुए कहा कि यह दूसरी बार है जब यहां बड़ी संख्या में संक्रमित व्यक्ति मिले हैं।

उन्होंने बताया कि इसके पहले ट्रेन से आये 50 प्रवासी मज़दूरों में कोरोना संक्रमण पाया गया था। बस्ती जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 120 हो गई है।

बस्ती जिले में मौजूद 120 कोरोना संक्रमित मरीजों में से 36 लोग अन्य जिलों के हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Chhattisgarh Horror: छत्तीसगढ़ में रूह कंपा देने वाली वारदात, पत्नी की हत्या कर कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमा शख्स; पुलिस ने किया गिरफ्तार