Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर
शुभमन गिल (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans, TATA Indian Premier League 2026 34th Match Stats: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 34वां मुकाबला कल यानी 24 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस (RCB vs GT) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु (Bengaluru) के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर सभी की नजरें होंगी. गिल इस सीजन में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और आरसीबी के खिलाफ उनका रिकॉर्ड भी अच्छा रहा है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में आरसीबी की अगुवाई रजत पाटीदार (Rajat Patidar) कर रहे हैं, जबकि गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 34वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीमें आमने-सामने होंगी. इस अहम मुकाबले में स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल पर सबकी नजरें रहेंगी. वह इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं. ऐसे में चलिए आरसीबी के खिलाफ शुभमन गिल के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है शुभमन गिल का प्रदर्शन

शुभमन गिल ने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अब तक 14 मैचों में 28.91 की औसत और 137.07 की स्ट्राइक रेट से 318 रन बनाए हैं. इस दौरान वह 3 पारियों में नाबाद भी रहे हैं. गिल ने आरसीबी के खिलाफ एक शतक (104*) लगाया है, जबकि वह इस टीम के खिलाफ कोई अर्धशतक नहीं जड़ सके हैं. इसके अलावा उन्होंने आरसीबी के खिलाफ मुकाबलों में 5 कैच भी पकड़े हैं.

आरसीबी के प्रमुख गेंदबाजों के खिलाफ शुभमन गिल के आंकड़े

शुभमन गिल ने आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का 11 आईपीएल पारियों में सामना किया है, जिसमें वह 4 बार आउट हुए हैं. इस दौरान शुभमन गिल ने 64 गेंदों में 66 रन बनाए हैं. वहीं, क्रुणाल पांड्या के खिलाफ उन्होंने 7 पारियों में 52 गेंदों पर 53 रन बनाए हैं और 1 बार आउट हुए हैं. जोश हेज़लवुड के खिलाफ गिल ने 4 पारियों में 18 गेंदों में 17 रन बनाए हैं और 1 बार आउट हुए हैं.

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुभमन गिल का प्रदर्शन

शुभमन गिल ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अब तक 5 मैच खेले हैं, जिसमें 64 की औसत के साथ 128 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने यहां एक शतक भी लगाया है.

आईपीएल में शानदार रहा है शुभमन गिल का करियर

शुभमन गिल ने साल 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने आईपीएल करियर का आगाज किया था. शुभमन गिल अब तक 123 मैचों की 120 पारियों में 40.10 की औसत और 139.46 की स्ट्राइक रेट से 4,131 रन बना चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 29 अर्धशतकों के अलावा 4 शतक भी जड़े हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 129 रन रहा है. गिल आईपीएल में अब तक 399 चौके और 129 छक्के जड़ चुके हैं. IPL 2026 में वह 250 से अधिक रन बना चुके हैं.