MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
संजू सैमसन (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Mumbai Indians Cricket Team vs Chennai Superkings Cricket Team, TATA Indian Premier League 2026 33rd Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगा रही हैं. इस सीजन का 33वां मुकाबला आज यानी 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स (MI vs CSK) के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला जा रहा है. हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस और रुतुराज गायकवाड़ की चेन्नई सुपरकिंग्स दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है. दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की अगुवाई हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) कर रहे हैं. जबकि, चेन्नई सुपरकिंग्स की कमान रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwada) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में आज मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक कुल 39 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें मुंबई इंडियंस की टीम 21 मुकाबलों को अपने नाम करने में सफल रही है, जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स को 18 मैचों में जीत मिली है. ऐसे में मुंबई इंडियंस का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है.

मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन में संतुलित नजर आ रही है. टीम के पास रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं. मिडिल ऑर्डर में हार्दिक पांड्या टीम को मजबूती देते हैं. वहीं गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ चेन्नई सुपरकिंग्स के पास रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे और महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ी हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में अंशुल कंबोज और जेमी ओवरटन टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Mumbai Indians Cricket Team vs Chennai Superkings Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 32 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 207 रन बनाए. चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा नाबाद 101 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान संजू सैमसन ने महज 54 गेंदों पर 10 चौके और छह छक्के लगाए. संजू सैमसन के अलावा कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने 22 रन बनाए.

दूसरी तरफ, मुंबई इंडियंस की टीम को एएम ग़ज़नफ़र ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. मुंबई इंडियंस की ओर से एएम ग़ज़नफ़र और अश्विनी कुमार ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. एएम ग़ज़नफ़र और अश्विनी कुमार के अलावा जसप्रीत बुमराह और मिचेल सैंटनर ने एक-एक विकेट चटकाए. मुंबई इंडियंस की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 208 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

चेन्नई सुपरकिंग्स की बल्लेबाजी: 207/6, 20 ओवर (संजू सैमसन नाबाद 101 रन, रुतुराज गायकवाड़ 22 रन, सरफराज खान 14 रन, डेवाल्ड ब्रेविस 21 रन, शिवम दुबे 5 रन, कार्तिक शर्मा 18 रन, जेमी ओवरटन 15 रन और अकील होसेन नाबाद 2 रन.)

मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी: (जसप्रीत बुमराह 1 विकेट, एएम ग़ज़नफ़र 2 विकेट, मिचेल सैंटनर 1 विकेट और अश्विनी कुमार 2 विकेट).

नोट: मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.