Mumbai Indians vs Chennai Superkings, TATA Indian Premier League 2026 33rd Match Winner Prediction: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 33वां मुकाबला आज यानी 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स (MI vs CSK) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. मुंबई इंडियंस अपना पिछला मैच जीतकर आ रही है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स को पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था. दोनों टीमों को अपने दिग्गज खिलाड़ियों रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी की वापसी का इंतजार है. दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की अगुवाई हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) कर रहे हैं. जबकि, चेन्नई सुपरकिंग्स की कमान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikawad) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Wankhede Stadium Pitch Report: वानखेड़े स्टेडियम में आज बल्लेबाजों का रहेगा दबदबा या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 33वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स से 23 अप्रैल को होगा. हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने दो मुकाबले जीते हैं और चार में शिकस्त झेली है. वहीं, रुतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने भी दो ही मुकाबले जीते हैं और चार में हार झेली है. अब मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. चलिए इस रोमांचक मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं.
मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स हेड टू हेड (MI vs CSK Head To Head Record)
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 39 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें मुंबई इंडियंस ने 21 मैच जीते हैं, जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स को 18 मुकाबलों में जीत मिली है. पिछले सीजन में दोनों टीमों ने एक-एक मैच अपने नाम किया था.
मुंबई इंडियंस को अपने पिछले मुकाबले में जीत मिली थी, जिससे टीम का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है. बल्लेबाजी में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ी टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और मिचेल सैंटनर टीम को मजबूती देंगे.
दूसरी तरफ चेन्नई सुपरकिंग्स को पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन टीम संतुलित नजर आती है. बल्लेबाजी में रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे और महेंद्र सिंह धोनी जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में अंशुल कंबोज और जेमी ओवरटन अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.
ये टीम मार सकती हैं बाजी (MI vs CSK Match Winner Prediction)
बता दें कि इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है. घरेलू मैदान और हालिया फॉर्म को देखते हुए मुंबई इंडियंस को बढ़त मिल सकती है. हालांकि चेन्नई सुपरकिंग्स जैसी अनुभवी टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता.
मुंबई इंडियंस की जीत की संभावना: 55%
चेन्नई सुपरकिंग्स की जीत की संभावना: 45%.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (MI vs CSK 33rd T20 Match Playing Prediction)
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, मिचेल सैंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह और एएम गजनफर.
चेन्नई सुपरकिंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, महेंद्र सिंह धोनी, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद और मुकेश चौधरी.
नोट: मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY