Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर
विराट कोहली (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans, TATA Indian Premier League 2026 34th Match Stats: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 34वां मुकाबला कल यानी 24 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस (RCB vs GT) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु (Bengaluru) के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले में आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली पर सभी की नजरें होंगी. कोहली इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और गुजरात टाइटंस के खिलाफ उनका रिकॉर्ड भी बेहद शानदार रहा है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में आरसीबी की अगुवाई रजत पाटीदार (Rajat Patidar) कर रहे हैं, जबकि गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 34वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीमें आमने-सामने होंगी. इस अहम मुकाबले में टी20 क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार विराट कोहली पर सबकी नजरें रहेंगी. वह इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं. ऐसे में चलिए गुजरात टाइटंस के खिलाफ विराट कोहली के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.

गुजरात टाइटंस के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं विराट कोहली

आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. विराट कोहली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 6 मैचों की 6 पारियों में 87.75 की शानदार औसत से 351 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने एक शतक और 3 अर्धशतक जड़े हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 101* रन रहा है. विराट कोहली ने इस टीम के खिलाफ 36 चौके और 11 छक्के लगाए हैं. उनके बाद ऋतुराज गायकवाड़ (350 रन) इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं.

गुजरात टाइटंस के प्रमुख गेंदबाजों के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है विराट कोहली का प्रदर्शन

विराट कोहली और राशिद खान के बीच अब तक 8 पारियों में मुकाबला हुआ है. इस दौरान विराट कोहली ने 69 गेंदों में 124.63 की स्ट्राइक रेट से 86 रन बनाए हैं. राशिद खान ने उन्हें 2 बार आउट किया है. वहीं, कगिसो रबाडा के खिलाफ विराट कोहली ने 7 पारियों में 32 गेंदों पर 36 रन बनाए हैं. इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 112.5 की रही है और रबाडा ने उन्हें 3 बार पवेलियन भेजा है.

आईपीएल इतिहास में कुछ ऐसा रहा है विराट कोहली का प्रदर्शन

विराट कोहली ने साल 2008 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने आईपीएल करियर का आगाज किया था. विराट कोहली अब तक 273 मैचों की 265 पारियों में 39.76 की औसत और 133.43 की स्ट्राइक रेट के साथ 8,908 रन बना चुके हैं. इस दौरान विराट कोहली ने 65 अर्धशतकों के अलावा 8 शतक भी जड़े हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 113 रन रहा है. विराट कोहली इस सीजन में आईपीएल इतिहास में 9,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन सकते हैं.

आईपीएल 2026 में विराट कोहली का प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में विराट कोहली ने 6 पारियों में एक बार नाबाद रहते हुए 49.40 की औसत से 247 रन बनाए हैं. उनकी स्ट्राइक रेट 157.32 की रही है. इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 69* रन रहा है.