रेलवे सुरक्षा बल ने 14 दलालों को गिरफ्तार किया, छह लाख रुपये से अधिक का टिकट बरामद

इन गिरफ्तारियों का इसलिये भी महत्व है क्योंकि रेलवे वर्तमान में अपनी यात्री सेवाओं का केवल एक हिस्सा ही चला रहा है और यात्रियों के लिए ट्रेनों में सीमित बर्थ उपलब्ध हैं।

जमात

नयी दिल्ली, 21 मई रेलवे सुरक्षा बल ने राजधानी के रूट पर चलने वाले विशेष ट्रेनों के टिकट अवैध रूप से बेचने के आरोप में 14 दलालों को गिरफ्तार किया है, इनमें आठ आईआरसीटीसी के एजेंट हैं। इन ट्रेनों का परिचालन 12 मई से शुरू हुआ है।

इन गिरफ्तारियों का इसलिये भी महत्व है क्योंकि रेलवे वर्तमान में अपनी यात्री सेवाओं का केवल एक हिस्सा ही चला रहा है और यात्रियों के लिए ट्रेनों में सीमित बर्थ उपलब्ध हैं।

रेलवे ने एसी विशेष ट्रेनों का परिचालन एवं 100 जोड़ी अन्य ट्रेनों को एक जून से चलाये जाने की घोषणा के तुरंत बाद एक बयान जारी करके बताया उसे शकायतें मिली हैं कि दलाल एक से अधिक पहचान पत्रों का इस्तेमाल करके इन ट्रेनों में आरक्षित सीटें हासिल कर रहे हैं।

बयान में कहा गया है, ‘‘इस बात की आशंका थी कि 100 जोड़ी ट्रेनों में 21 मई को आरक्षण शुरू होने के बाद इन दलालों की गतिविधियां तेज हो जायेंगी जिससे आम आदमी के लिये ट्रेनों में कनफर्म सीट की उपलब्धता प्रभावित होगी।

इसमें कहा गया है कि इसके मद्देनजर 20 मई को एक अभियान चलाया गया और आईआरसीटीसी के आठ दलालों समेत 14 दलालों को गिेरफ्तार किया गया ।

बयान के अनुसार उनके पास से 6,36,727 रुपये के टिकट बरामद किये गये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस