गुजरात सरकार पर कोरोना वायरस रोगियों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने का कांग्रेस का आरोप, भाजपा का इनकार

सत्तारूढ़ भाजपा ने इन आरोपों को निराधार कहकर खारिज कर दिया। पार्टी ने कहा कि विपक्षी दल ऐसे आरोप लगाकर एक स्थानीय निर्माता की छवि को खराब कर रहा है।

जियो

अहमदाबाद, 22 मई कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि गुजरात सरकार उस कंपनी के बनाये हुए ‘‘धमन-1’’ वेंटिलेटरों को बढ़ावा देकर कोरोना वायरस रोगियों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रही है जिसका स्वामित्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के एक मित्र के पास है।

सत्तारूढ़ भाजपा ने इन आरोपों को निराधार कहकर खारिज कर दिया। पार्टी ने कहा कि विपक्षी दल ऐसे आरोप लगाकर एक स्थानीय निर्माता की छवि को खराब कर रहा है।

गुजरात सरकार ने बुधवार को धमन-1 जीवनरक्षक प्रणालियों को खरीदने के अपने निर्णय का बचाव करते हुए दावा किया था कि वे किसी भी अन्य वेंटिलेटर की तरह अच्छे हैं तथा उन्हें केन्द्र द्वारा मान्यता प्राप्त एक प्रयोगशाला ने प्रमाणित किया है।

प्रधान स्वास्थ्य सचिव जयंती रवि ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा था कि राजकोट स्थित ज्योति सीएनसी ने धमन-1 ब्रांड वाले वेंटिलेटर विकसित किए हैं। कंपनी ने अप्रैल में कोरोना वायरस के संक्रमण के दौरान राज्य में जीवन रक्षक प्रणाली की कमी होने के समय में ऐसे 866 वेंटिलेटर सरकार को दान किए थे।

किंतु कांग्रेस की राज्य इकाई ने दावा किया कि कंपनी के मालिक पराक्रम सिंह जड़ेजा रूपाणी के मित्र हैं।

कंग्रेस के प्रवक्ता मनीष दोशी ने कहा, ‘‘धमन-1 कोई वेंटिलेटर है ही नहीं। यह महज एक यंत्रीकृत एम्बु-बैग है जो शरीर में आक्सीजन की आपूर्ति करता है। हम किसी कंपनी के खिलाफ नहीं हैं। हमारा यह दृढ़ता से मानना है कि इन तथाकथित वेंटिलेटरों को इसलिए खरीदा गया ताकि मुख्यमंत्री के मित्र की स्वामित्व वाली कंपनी को बढ़ावा दिया जा सके। ’’

इन आरोपों से इंकार करते हुए गुजरात भाजपा के प्रवक्ता भरत पंड्या ने कहा, ‘‘हम एक स्थानीय निर्माता और दानदाता की छवि को खराब करने के कांग्रेस के प्रयास की भर्त्सना करते हैं। कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह ‘वोकल फार लोकल’ की अवधारणा के खिलाफ है। इन वेंटिलेटरों को तीन विभिन्न परीक्षण एजेंसियों से अनुमति दी गयी है।’’

माधव अमित

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Israel-Iran War: खामेनेई की हत्या पर BJP सहित अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, संघर्ष पर जताई चिंता; जानें किसने क्या कहा

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 154 रनों का लक्ष्य, सिकंदर रज़ा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Toss Winner Prediction: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Live Score Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से दी करारी शिकस्त, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

\