एजेंसी न्यूज
असम ‘मानवीय दिल के साथ निर्मम पृथक-वास रणनीति’ अपनाएगा
Bhashaअसम में शुक्रवार सुबह दो और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद मामले बढ़ कर 212 हो गए। इनमें से 151 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं जबकि 54 रोगी संक्रमण से ठीक हो गए हैं। राज्य में चार लोगों की मौत हो चुकी है और तीन कहीं और चले गए हैं।
कोटा से विद्यार्थियों को उनके घर पहुंचाने के लिए राजस्थान रोडवेज के बिल का उप्र सरकार ने किया भुगतान
Bhashaउत्तर प्रदेश के प्रवासी मजदूरों को ले जाने के लिए 1,000 बसों के इंतजाम को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच गतिरोध के बीच राजस्थान सरकार ने कोटा में फंसे छात्रों को भेजने के लिए 36.36 लाख रूपये का बिल बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश सरकार को भेजा था।
कोरोना वायरस: एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक 6,088 मामले आए सामने, मृतक संख्या हुई 3,583
Bhashaकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शु्क्रवार को यह जानकारी दी।
भारत के नए दूत तिरुमूर्ति के साथ मिलकर काम करने के इच्छुक हैं गुतारेस: संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता
Bhashaदुजारिक ने बृहस्पतिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘हम संयुक्त राष्ट्र में भारत के नए स्थायी प्रतिनिधि का स्वागत करते हैं और मैं जानता हूं कि महासचिव आगामी वर्षों में नए दूत के साथ मिलकर काम करने के इच्छुक हैं।’’
आरबीआई ने नए राहत उपाय किए, ब्याज दरों में कटौती, ऋण स्थगन बढ़ाने का फैसला
Bhashaआरबीआई ने प्रमुख उधारी दर को 0.40 प्रतिशत घटा दिया। मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की अचानक हुई बैठक में वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए रेपो दर में कटौती का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।
एम्स के डॉक्टरों की शव में कोरोना वायरस के जिंदा रहने की अवधि का अध्ययन करने की योजना
Bhashaदिल्ली के अस्पताल के फॉरेंसिक प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता ने कहा कि इस अध्ययन से यह पता लगाने में भी मदद मिलेगी कि विषाणु कैसे मानव अंगों पर असर डालता है।
मोदी पहुंचे कोलकाता, पश्चिम बंगाल में चक्रवात के बाद के हालात का लेंगे जायजा
Bhashaमोदी पूर्वाह्न 10 बजकर 50 मिनट पर कोलकाता हवाईअड्डा पहुंचे, जहां राज्यपाल जगदीप धनखड़, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया।
नासिक में कोरोना वायरस से 23 और संक्रमित, कुल मामले 890 पहुंचे
Bhashaस्थानीय प्रशासन की ओर से जारी एक बयान में शुक्रवार को बताया गया कि इन मामलों में मालेगांव के 11 और नासिक के आठ मामले हैं। शेष चार मरीज जिले के बाहर के हैं, लेकिन उनका इलाज यहां चल रहा था।
बाइडेन-सैंडर्स एकता कार्य बलों के लिए छह प्रतिष्ठित भारतीय-अमेरिकी नामित
Bhashaइस कार्य बल का उद्देश्य नवंबर में होने वाले आम चुनावों के मद्देनजर पार्टी को एकजुट रखना है।
वर्ष 2020-21 में जी़डीपी वृद्धि नकारात्मक रह सकती है: आरबीआई गवर्नर
Bhashaआरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था मंदी की ओर बढ़ रही है और मुद्रास्फीति के अनुमान बेहद अनिश्चित हैं।
चक्रवात तूफान 'अम्फान' के कारण बंगाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर हुआ 77, प्रभावित इलाकों में बिजली और मोबाइल सेवा बहाल
Bhashaपश्चिम बंगाल में चक्रवात अम्फान के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 77 हो गई है जबकि प्रशासन क्षेत्र के सबसे प्रचंड तूफान के कारण प्रभावित हुए जन जीवन को पटरी पर लाने की कोशिश कर रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चक्रवात से मची तबाही की स्थिति का जायज़ा लेने पश्चिम बंगाल और ओडिशा रवाना हो गए हैं.
कोरोना वारयस: एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक 6,088 मामले आए सामने, मृतक संख्या हुई 3,583
Bhashaकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शु्क्रवार को यह जानकारी दी।
चक्रवात अम्फान को ‘ऐला’ से कहीं अधिक विनाशकारी माना जा रहा है : संरा
Bhashaचक्रवात अम्फान से पश्चिम बंगाल में 77 लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग बेघर हो गए।
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से एक और मौत, 54 नये मामले
Bhashaअतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पाली में एक और संक्रमित की मौत हो गयी। इससे राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 152 हो गयी है। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 75 हो गया है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 13 रोगियों की मौत हो चुकी है।
इंदौर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 2,850, अब तक 109 मरीजों की मौत
Bhashaदेश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में पिछले 24 घंटे के दौरान 76 नये मरीज मिले हैं. इसके साथ ही, जिले में महामारी की जद में आये लोगों की तादाद 2,774 से बढ़कर 2,850 पर पहुंच गयी है. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रवीण जड़िया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
ट्रम्प ने मिशिगन में बाढ़ के बाद राहत कार्यों को तेज करने के लिए आपातकाल की घोषणा की
Bhashaआश्रय गृह समन्यवक जेरी वसेरमैन ने बताया कि मिडलैंड हाई स्कूल के जिम में सोने वाले 90 प्रतिशत लोग वरिष्ठ नागरिक हैं। स्कूल में शरण लेने वाले लोगों की आयु और कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण अतिरिक्त सावधानियां बरती गईं।
बदायूं में मिले 17 नये कोरोना वायरस संक्रमित मरीज
Bhashaजिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने शुक्रवार को बताया कि इन 17 संक्रमितों में से अधिकतर प्रवासी मजदूर हैं जो हाल ही में मुंबई से आये थे।
चीन में शुरू हुआ संसद सत्र, कोविड-19 संकट के कारण तय नहीं किया वार्षिक जीडीपी लक्ष्य
Bhashaकोरोना वायरस महामारी की पृष्ठभूमि में अभूतपूर्व सुरक्षा के बीच ग्रेट हॉल ऑफ पीपुल में करीब 2,900 सदस्यों के साथ नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) सत्र शुक्रवार सुबह शुरू हुआ।
पाक सैनिकों ने पुंछ और राजौरी के सेक्टरों में नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी की
Bhashaएक रक्षा प्रवक्ता ने बताया, " सुबह करीब सात बजकर 20 मिनट पर, पाकिस्तानी सेना ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए छोटे हथियारों से गोलीबारी की।"
अमेरिका ने की 'ओपन स्काइज' संधि से अलग होने के फैसले की घोषणा
Bhashaअमेरिका ने बृहस्पतिवार को ‘ओपन स्काइज’ संधि से अलग होने के अपने फैसले की घोषणा की. इस संधि के तहत रूस समेत 34 देशों को अपने विमान एक-दूसरे के क्षेत्र में उड़ाने की अनुमति है. एक जनवरी 2002 को हुई इस संधि का सदस्य भारत नहीं है. अगर आप हथियार संधियों को देखोगे तो हम निश्चित तौर पर हथियार संधि पर रूस के साथ समझौता करने जा रहे हैं.