बदायूं में मिले 17 नये कोरोना वायरस संक्रमित मरीज

जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने शुक्रवार को बताया कि इन 17 संक्रमितों में से अधिकतर प्रवासी मजदूर हैं जो हाल ही में मुंबई से आये थे।

जियो

बदायूं (उप्र), 22 मई जिले में बृहस्पतिवार की रात कोरोना वायरस संक्रमण के 17 नये मामले सामने आये हैं।

जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने शुक्रवार को बताया कि इन 17 संक्रमितों में से अधिकतर प्रवासी मजदूर हैं जो हाल ही में मुंबई से आये थे।

प्रशांत ने बताया कि इससे पहले कोविड-19 के 16 रोगी ठीक होकर घर जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमितों में एक गर्भवती महिला भी शामिल है। सभी रोगियों को उझानी अस्पताल में भर्ती किया जाएगा।

डीएम ने बताया कि जनपद के जिन क्षेत्रों में कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं, उन्हें हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि पिछले एक महीने से जिला कोरोना मुक्त रहा है। गुरूवार को अचानक 17 लोगों की रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

\