देश

West Bengal Assembly Elections 2026: ममता बनर्जी का आरोप, झारग्राम में चुनाव प्रभावित करने के लिए बाहरी लोगों को ला सकती है बीजेपी

जनसभा में उन्होंने आदिवासी वोट बैंक को लेकर भी अहम संदेश दिया. उन्होंने बताया कि राज्य विधानसभा में ‘सारी’ और ‘सरना’ धर्म को मान्यता देने के लिए विधेयक पारित किया गया है, लेकिन केंद्र सरकार ने अब तक इसे लागू नहीं किया है. साथ ही उन्होंने कुर्माली भाषा और संस्कृति के संरक्षण के लिए बनाए गए अकादमी का भी जिक्र किया.

West Bengal Assembly Elections 2026: ममता बनर्जी का आरोप, झारग्राम में चुनाव प्रभावित करने के लिए बाहरी लोगों को ला सकती है बीजेपी
(Photo Credits ANI)

West Bengal Assembly Elections 2026: तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को झारग्राम में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों को प्रभावित करने के लिए पड़ोसी राज्य झारखंड से बाहरी लोगों को ला सकती है. उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि बीजेपी पैसे और लोगों के जरिए चुनावी माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर सकती है. मुख्यमंत्री ने स्थानीय कार्यकर्ताओं से रेलवे स्टेशनों पर नजर रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर ध्यान देने को कहा. PM Modi In West Bengal Rally: पश्चिम बंगाल रैली में पीएम मोदी का तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- डर को हराने की लड़ाई, झूठ और लूट की दुकान बंद होने वाली

ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को यह भी निर्देश दिया कि वे इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) की सुरक्षा सुनिश्चित करें, यहां तक कि अगर बिजली चली जाए तब भी सतर्क रहें. उन्होंने कहा कि मतगणना पूरी होने तक किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए.

जनसभा में उन्होंने आदिवासी वोट बैंक को लेकर भी अहम संदेश दिया. उन्होंने बताया कि राज्य विधानसभा में ‘सारी’ और ‘सरना’ धर्म को मान्यता देने के लिए विधेयक पारित किया गया है, लेकिन केंद्र सरकार ने अब तक इसे लागू नहीं किया है. साथ ही उन्होंने कुर्माली भाषा और संस्कृति के संरक्षण के लिए बनाए गए अकादमी का भी जिक्र किया.

बीजेपी पर निशाना साधते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव से पहले बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन चुनाव के बाद वे पूरे नहीं होते. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य की संस्कृति और इतिहास को बिना सम्मान के तोड़ा-मरोड़ा जा रहा है.

मुख्यमंत्री ने साफ संदेश देते हुए कहा कि उनकी पार्टी मतगणना (4 मई) तक कोई जोखिम नहीं लेना चाहती. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा, “EVM की सुरक्षा अपनी जान की तरह करें और आखिरी वोट की गिनती तक मतगणना केंद्र न छोड़ें.” बता दें कि झारग्राम में मतदान पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 23 अप्रैल को होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2026 10:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).