Chennai Super Kings vs Mumbai Indians, TATA Indian Premier League 2026 44th Match Key Players To Watch: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 44वां मुकाबला आज यानी 2 मई को चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम मुंबई इंडियंस (CSK vs MI) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. चेन्नई सुपरकिंग्स ने इस सीजन में अब तक 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 3 मैच में जीत और 5 में हार का सामना किया है. वहीं, मुंबई इंडियंस ने भी 8 मैच खेले हैं, जिसमें 2 में जीत और 6 में हार झेली है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति बेहतर करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स की अगुवाई रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikawad) कर रहे हैं, जबकि मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: CSK vs MI, IPL 2026 44th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 44वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 44वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स का सामना मुंबई इंडियंस से 2 मई को होगा. रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने 3 मुकाबले जीते हैं और 5 में हार झेली है. वहीं, हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस ने 2 मुकाबले जीते हैं और 6 में हार का सामना किया है. अब दोनों टीमें चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. चलिए इस मुकाबले में किन खिलाड़ियों पर नजर रहेगी, इस पर एक नजर डालते हैं.
चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम मुंबई इंडियंस हेड टू हेड (CSK vs MI Head To Head)
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 40 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से 21 मुकाबले मुंबई इंडियंस ने जीते हैं, जबकि 19 मैच चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने नाम किए हैं. इस सीजन की पहली भिड़ंत में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रन से हराया था.
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें (CSK vs MI Key Players To Watch)
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज रयान रिकेल्टन ने अपने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शतक लगाया था और वह अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे. वहीं सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा भी टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं.
चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए अंशुल कंबोज इस सीजन में बेहतरीन फॉर्म में नजर आए हैं. उन्होंने 8 पारियों में 16.92 की औसत और 8.56 की इकॉनमी रेट से 14 विकेट झटके हैं. इसके अलावा संजू सैमसन और रुतुराज गायकवाड़ बल्ले से टीम को मजबूत शुरुआत दे सकते हैं.
चेन्नई की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, जिससे नूर अहमद और एएम गजनफर जैसे स्पिनरों की भूमिका अहम हो सकती है. शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को भी मदद मिल सकती है. 2 मई को चेन्नई का मौसम साफ रहने की उम्मीद है और बारिश की कोई संभावना नहीं है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (CSK vs MI 44th T20 Match Playing Prediction)
चेन्नई सुपरकिंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज और गुरजपनीत सिंह.
मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर और अश्विनी कुमार.
नोट: चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम बनाम मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY