Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru, TATA Indian Premier League 2026 20th Match Stats: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 20वां मुकाबला कल यानी 12 अप्रैल को मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (MI vs RCB) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों ने अपना पिछला मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला और दोनों टीमों को हार का सामना करना पड़ा है. मुंबई इंडियंस की यह लगातार दूसरी हार है वह 2 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2 मैच जीतकर 4 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की अगुवाई हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) कर रहे हैं. जबकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 20वां मैच रविवार को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस अहम मुकाबले में टी-20 इतिहास के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर सबकी नजरें होंगी. वह इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं. ऐसे में चलिए मुंबई इंडियंस की टीम के खिलाफ विराट कोहली के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.
मुंबई इंडियंस के खिलाफ दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं विराट कोहली
आरसीबी के घातक बल्लेबाज विराट कोहली आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. विराट कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 34 मैचों में 31.79 के औसत और 128.77 की स्ट्राइक रेट से 922 रन बनाए हैं. दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल (977) से विराट कोहली पीछे हैं. विराट कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ नाबाद 92* रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 6 अर्धशतक लगाए हैं. केएल राहुल (9) पहले, सुरेश रैना और डेविड वार्नर (7-7) दूसरे नंबर पर हैं.
वानखेड़े स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है विराट कोहली का प्रदर्शन
विराट कोहली को आईपीएल में वानखेड़े स्टेडियम में खेलना काफी रास आता है. बड़ी बात यह है कि यह मुंबई इंडियंस का घरेलू मैदान है. इस मैदान पर खेले गए 19 आईपीएल मैचों में कोहली ने 45.78 की शानदार औसत के साथ 641 रन बनाए हैं. इनमें छह अर्धशतक और 138.14 का स्ट्राइक रेट शामिल है. विराट कोहली ने इनमें से 401 रन मुंबई इंडियंस के खिलाफ ही बनाए हैं. विराट कोहली की औसत 44.55 की रही है और विराट कोहली ने कुल तीन अर्धशतक भी जड़े हैं.
आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं विराट कोहली
विराट कोहली ने साल 2008 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ अपने आईपीएल करियर का आगाज किया था. विराट कोहली अब तक 270 मैचों की 262 पारियों में 39.77 की औसत और 133.37 की स्ट्राइक रेट के साथ 8,790 रन बना चुके हैं. इस दौरान विराट कोहली ने 64 अर्धशतकों के अलावा आठ शतक भी जड़े हैं. विराट कोहली का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 113 रन रहा है. विराट कोहली इस सीजन में आईपीएल इतिहास में 9,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन सकते हैं.













QuickLY