Rohit Sharma IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, ‘हिटमैन’ के आकंड़ों पर एक नजर
रोहित शर्मा (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru, TATA Indian Premier League 2026 20th Match Stats: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 20वां मुकाबला कल यानी 12 अप्रैल को मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (MI vs RCB) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों ने अपना पिछला मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला और दोनों टीमों को हार का सामना करना पड़ा है. मुंबई इंडियंस की यह लगातार दूसरी हार है वह 2 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2 मैच जीतकर 4 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की अगुवाई हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) कर रहे हैं. जबकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Toss Winner Prediction: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 20वां मैच रविवार को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस अहम मुकाबले में टी20 इतिहास के विस्फोटक बल्लेबाजों में शामिल मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा पर सबकी नजरें होंगी. इसका कारण है कि रोहित शर्मा को आरसीबी के खिलाफ खेलना रास आता है और रोहित शर्मा अकेले दम मैच जिता सकते हैं. चलिए आरसीबी खिलाफ 'हिटमैन' के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.

आरसीबी के खिलाफ तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास में आरसीबी के खिलाफ तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. रोहित शर्मा ने आरसीबी के खिलाफ 34 मैचों में 27.35 के औसत और 136.99 की स्ट्राइक रेट से 848 रन बनाए हैं. महेंद्र सिंह धोनी (906) और डेविड वार्नर (862) ने आरसीबी के खिलाफ रोहित से अधिक रन बनाए हैं. रोहित शर्मा ने आरसीबी के खिलाफ सात अर्धशतक बनाए हैं, जिनमें रोहित शर्मा का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 94 है. सर्वाधिक अर्धशतक डेविड वार्नर (10) के नाम है.

वानखेड़े स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है रोहित शर्मा का प्रदर्शन

रोहित शर्मा को वानखेड़े स्टेडियम में खेलना काफी पसंद है. यह मुंबई इंडियंस का घरेलू मैदान भी है. रोहित शर्मा ने इस मैदान पर 88 आईपीएल मैचों में 34.17 की शानदार औसत और 139.26 की स्ट्राइक रेट के साथ 2,529 रन बनाए हैं. इस दौरान रोहित शर्मा ने 18 अर्धशतक और एक शतक भी जड़ा हैं. इनमें से 386 रन रोहित शर्मा ने आरसीबी के खिलाफ 11 पारियों में 42.88 की औसत से बनाए हैं. रोहित शर्मा ने आरसीबी के खिलाफ चार अर्धशतक भी जड़े हैं.

आईपीएल इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं रोहित शर्मा

पिछले सीजन में रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास में सात हजार रन पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने थे. रोहित शर्मा से पहले आरसीबी के दिग्गज विराट कोहली ने यह कारनामा किया था. आईपीएल इतिहास में रोहित शर्मा दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. अब तक रोहित शर्मा ने 275 मैचों की 270 पारियों में 29.85 की औसत और 132.57 की स्ट्राइक रेट के साथ 7,164 रन बनाए हैं. रोहित शर्मा ने लीग में अब तक दो शतक और 48 अर्धशतक लगाए हैं. रोहित शर्मा का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 109 का है.