भारत के नए दूत तिरुमूर्ति के साथ मिलकर काम करने के इच्छुक हैं गुतारेस: संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता

दुजारिक ने बृहस्पतिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘हम संयुक्त राष्ट्र में भारत के नए स्थायी प्रतिनिधि का स्वागत करते हैं और मैं जानता हूं कि महासचिव आगामी वर्षों में नए दूत के साथ मिलकर काम करने के इच्छुक हैं।’’

संयुक्त राष्ट्र, 22 मई संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस संगठन में भारत के नए स्थायी प्रतिनिधि के रूप में इस सप्ताह कार्यभार संभालने वाले टी. एस. तिरुमूर्ति के साथ मिलकर काम करने के इच्छुक हैं। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने यह कहा।

दुजारिक ने बृहस्पतिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘हम संयुक्त राष्ट्र में भारत के नए स्थायी प्रतिनिधि का स्वागत करते हैं और मैं जानता हूं कि महासचिव आगामी वर्षों में नए दूत के साथ मिलकर काम करने के इच्छुक हैं।’’

तिरुमूर्ति ने 19 मई को संयुक्त राष्ट्र में भारत के नए स्थायी प्रतिनिधि के तौर पर प्रभार संभाला और अपना विवरण ऑनलाइन पेश किया।

तिरुमूर्ति ने बुधवार को ट्वीट किया था, ‘‘न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि का पदभार संभालकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। कोविड-19 संकट के दौरान, मैं संयुक्त राष्ट्र में ऐसा दूसरा राजदूत/स्थायी प्रतिनिधि हूं, जिसने अपना विवरण ऑनलाइन पेश किया।’’

1985 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी तिरुमूर्ति ने स्थायी प्रतिनिधि पद से सैयद अकबरूद्दीन के सेवानिवृत्त होने के बाद कार्यभार संभाला है। अकबरूद्दीन 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हुए थे।

तिरुमति इससे पहले नयी दिल्ली स्थित विदेश मंत्रालय के मुख्यालय में आर्थिक संबंधों के सचिव के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Chhattisgarh Horror: छत्तीसगढ़ में रूह कंपा देने वाली वारदात, पत्नी की हत्या कर कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमा शख्स; पुलिस ने किया गिरफ्तार