एजेंसी न्यूज

गया में ट्रक वाहन के ऊपर पलटा, चार लोगों की मौत

Bhasha

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि पंचानपुर पुलिस थाना क्षेत्र में दरियापुर गांव के निकट गया-पंचानपुर सड़क पर बृहस्पतिवार देर रात यह हादसा हुआ।

अदालत ने कोविड-19 से हुई मौतों के वास्तविक आंकड़ें बताने का निर्देश देने वाली याचिका खारिज की

Bhasha

वीडियो कांफ्रेंस के जरिए सुनवाई कर रहे मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायाधीश प्रतीक जालान की पीठ ने याचिका का निस्तारण कर दिया और याचिकाकर्ता को ‘‘उचित समय’’ पर फिर से अदालत का रुख करने की छूट दी।

चीन ने रक्षा बजट को 179 अरब डॉलर तक बढ़ाया, भारत के मुकाबले तीन गुना

Bhasha

देश की शीर्ष विधायिका नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) में शुक्रवार को पेश किए गए एक मसौदा बजट रिपोर्ट के अनुसार 2020 में चीन के रक्षा बजट की वृद्धि दर 6.6 प्रतिशत रहेगी।

टेस्ट क्रिकेट में पिछले पांच साल में 15 सलामी जोड़ियां आजमायी हैं भारत ने

Bhasha

रोहित को पिछले साल अक्टूबर में टेस्ट मैचों में भी सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतारा गया था और वह इसमें सफल भी रहे लेकिन उनकी असली परीक्षा विदेशी पिचों पर होनी थी और न्यूजीलैंड दौरे से पहले उनके चोटिल होने के कारण भारत को 2020 में खेले गये दो टेस्ट मैचों में नयी सलामी जोड़ी के साथ उतरना पड़ा था।

घरेलू उड़ान सेवाओं को बहाल करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं एयरलाइन्स

Bhasha

उड़ानों के सुरक्षित संचालन के लिए चालक दल के सदस्यों को ‘फेस शील्ड‘, ‘गाउन’ जैसे निजी सुरक्षा उपकरण मुहैया कराए जाएंगे वहीं हर 24 घंटे में विमानों की पूरी तरह सफाई की जाएगी।

बंगाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 77 हुआ, प्रधानमंत्री ने स्थिति का जायजा लिया

Bhasha

अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ स्थिति की समीक्षा करेंगे और फिर ओडिशा के लिए रवाना होंगे, जहां वह मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मिलेंगे।

भारत-नेपाल सीमावर्ती रूपईडीहा में 5,600 नागरिकों की अदला-बदली

Bhasha

पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्र ने शुक्रवार को बताया कि बुधवार व बृहस्पतिवार को नेपाल में फंसे 2,811 भारतीय नागरिकों को भारतीय सीमा में प्रवेश दिया गया है। इनमें से अधिकांश उत्तर प्रदेश के नागरिक हैं तो कुछ अन्य प्रांतों के। भारत पहुंचे इन सभी नागरिकों की जांच करवा कर इन्हें इनके मूल निवास पर भेजा जा रहा है जहां इन्हें घर पर पृथकवास में रखा जाएगा।

‘क्या दिवाली आ गई?’ प्रवासी मजदूरों के पास नहीं है बच्चों के इन मासूम सवालों का जवाब

Bhasha

झा के पास अपने बेटे को यह हकीकत बताने की हिम्मत नहीं थी कि वह शायद इस साल दीपावली मना भी नहीं पाएगा, क्योंकि उसके पास पैसा कमाने के लिए कोई काम नहीं है।

महामारी के बीच सरकार विरोधी प्रदर्शन भाजपा पर ही भारी पड़ेगा : शिवसेना

Bhasha

शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में महाराष्ट्र विकास आघाड़ी सरकार के महामारी से निपटने के तरीके की तुलना केरल के मॉडल से करने के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल की आलोचना की।

न्यूजीलैंड को अब भी शर्मसार करता है 26 रन पर आल आउट होना

Bhasha

उन्होंने कहा, ‘‘यह शर्मनाक है। अगर कोई आकर टेस्ट में 25 रन पर या इससे कम स्कोर पर आउट हो जाये तो यह शानदार होगा। ’’

मथुरा में क्षेत्रीय सहकारी समितियों में घोटाले की जांच कर रहा जिला सहकारी बैंक

Bhasha

मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि वसूली के नोटिसों में कई ऐसे नाम भी शामिल हैं जिन लोगों की लंबे समय पूर्व मृत्यु हो चुकी है। या फिर बहुत से ऐसे लोग हैं जिनका दावा है कि उन्होंने किसी भी सहकारी समिति से कभी भी कोई ऋण नहीं लिया है और फर्जी तरीके से उनके नाम पर ऋण दर्शाकर बकाया राशि के नोटिस जारी कर दिए गए हैं।

अगले साल भी ओलंपिक के आयोजन में कई कठिन चुनौतियां

Bhasha

उन्होंने आस्ट्रेलियाई मीडिया समूह न्यूज कोर की एक परिचर्चा में कहा कि जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने साफ तौर पर कहा है कि तोक्यो ओलंपिक दूसरी बार टाले नहीं जा सकते ।

महाराष्ट्र ने कोरोना वायरस मरीजों का इलाज करने वाले निजी अस्पतालों के लिए मूल्य सीमा तय की

Bhasha

महाराष्ट्र में गैर-सरकारी स्वास्थ्य देखभाल प्रदाताओं को अधिकतम रोगियों को भर्ती करने को कहा गया है जो उपलब्ध बेड में से 80 फीसदी बेड पर इन्हें भर्ती करेंगे और इसकी दरें सरकार की ओर से स्वीकृत की जाएंगी।

चक्रवात ‘अम्फान’ ‘‘ राष्ट्रीय आपदा से कहीं अधिक’’, ऐसी तबाही कभी नहीं देखी : ममता बनर्जी

Bhasha

राज्य में चक्रवात की चपेट में आने से अभी तक 77 लोगों की जान जा चुकी है।

छत्तीसगढ़ में कोराना वायरस संक्रमण के 16 नये मामले

Bhasha

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि राज्य के कोरबा, कांकेर और बेमेतरा जिले में 16 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

आरबीआई के मौद्रिक नीति बयान की मुख्य बातें

Bhasha

* आरबीआई ने रेपो रेट को 0.40 प्रतिशत घटाकर चार प्रतिशत किया।

कोविड-19 : दिल्ली उच्च न्यायालय, जिला अदालतों के कामकाज पर 31 मई तक पाबंदी

Bhasha

इससे पहले ये पाबंदियां 23 मई तक लागू थीं।

मरुस्थलीय टिड्डी दल अगले महीने पूर्वी अफ्रीका से भारत, पाकिस्तान की ओर बढ़ सकते हैं : संरा अधिकारी

Bhasha

मरुस्थलीय टिड्डी को दुनिया में सबसे विनाशकारी प्रवासी कीट माना जाता है और एक वर्ग किलोमीटर में फैले एक झुंड में आठ करोड़ तक टिड्डी हो सकती हैं।

पटनायक ने की ममता से बात, ‘अम्फान’ संकट के बीच सहयोग का दिया आश्वासन

Bhasha

पश्चिम बंगाल में उत्पात मचाने वाले ‘अम्फान’ के कारण राज्य में कम से कम 77 लोगों की मौत हो गई है।

मुक्केबाजी में साठ वर्ष से अधिक उम्र के अधिकारी प्रतियोगिता स्थल पर नहीं जा सकेंगे

Bhasha

मुक्केबाजी में अभ्यास और प्रतियोगिताओं की बहाली को लेकर 19 पन्ने की मानक संचालन प्रक्रिया में भारतीय मुक्केबाजी महासंघ ने स्वास्थ्य को लेकर वही दिशा निर्देश रखे हैं जिनका सुझाव भारतीय खेल प्राधिकरण ने दिया है ।

Categories