पटनायक ने की ममता से बात, ‘अम्फान’ संकट के बीच सहयोग का दिया आश्वासन

पश्चिम बंगाल में उत्पात मचाने वाले ‘अम्फान’ के कारण राज्य में कम से कम 77 लोगों की मौत हो गई है।

जियो

भुवनेश्वर, 22 मई ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से शुक्रवार को बात की और उन्हें चक्रवात ‘अम्फान’ के कारण पैदा हुए संकट से निपटने में हर प्रकार की मदद करने का आश्वासन दिया।

पश्चिम बंगाल में उत्पात मचाने वाले ‘अम्फान’ के कारण राज्य में कम से कम 77 लोगों की मौत हो गई है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री के कार्यालय ने एक बयान जारी कर बताया कि पटनायक ने फोन पर हुई बातचीत में इस अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान के कारण हुए नुकसान के बारे में जानकारी ली और संकट के इस समय में पश्चिम बंगाल के लोगों के साथ ओडिशा की एकजुटता व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि पटनायक ने इस मुश्किल हालात से निपटने के लिए पश्चिम बंगाल को हरसंभव मदद मुहैया कराने का भी आश्वासन दिया।

पटनायक ने बनर्जी के साथ फोन पर बातचीत से एक दिन पहले भी पश्चिम बंगाल को हरसंभव मदद मुहैया कराने का भरोसा दिलाया था।

उन्होंने पश्चिम बंगाल में इस प्राकृतिक आपदा के कारण हुए जान-माल के नुकसान पर गहरा शोक प्रकट किया।

उन्होंने मुख्य सचिव को बृहस्पतिवार को आदेश दिया कि वह पश्चिम बंगाल में अपने समकक्ष के संपर्क में रहें और पड़ोसी राज्य में हर प्रकार की संभावित मदद सुनिश्चित करें।

पटनायक ने कहा था, ‘‘ओडिशा के लोग संकट की इस घड़ी में पश्चिम बंगाल के लोगों के साथ खड़े हैं।’’

चक्रवात ‘अम्फान’ ओडिशा के तट के पास से गुजर गया, जिसके कारण राज्य में उतना नुकसान नहीं हुआ, जितना पश्चिम बंगाल में हुआ है।

चक्रवात ‘अम्फान’ को बंगाल की खाड़ी में 1999 के महाचक्रवात के बाद दूसरा सबसे भीषण तूफान माना जा रहा है। इक्कीस साल पहले आए महाचक्रवात में लगभग 10 हजार लोगों की मौत हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू