न्यूजीलैंड को अब भी शर्मसार करता है 26 रन पर आल आउट होना

उन्होंने कहा, ‘‘यह शर्मनाक है। अगर कोई आकर टेस्ट में 25 रन पर या इससे कम स्कोर पर आउट हो जाये तो यह शानदार होगा। ’’

न्यूजीलैंड के प्रशसंकों को 65 साल बाद भी यह रिकार्ड अब भी उतना ही दर्द देता है। न्यूजीलैंड क्रिकेट समर्थकों के ग्रुप ‘द बेज ब्रिगेड’ के सह संस्थापक पॉल फोर्ड ने एएफपी से कहा, ‘‘सच कहूं तो न्यूजीलैंड प्रशसंक के रूप में हमें बहुत खुशी होगी, अगर कोई इस रिकार्ड को हमारी टीम के नाम से हटा देगा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह शर्मनाक है। अगर कोई आकर टेस्ट में 25 रन पर या इससे कम स्कोर पर आउट हो जाये तो यह शानदार होगा। ’’

टेस्ट क्रिकेट हालांकि 1955 में वर्तमान की तुलना में काफी अलग था।

भारत ने अपनी पहली टेस्ट जीत इससे तीन साल पहले ही दर्ज की थी। पाकिस्तान ने इससे दो साल पहले ही पांच दिवसीय खेल में पदार्पण किया था और श्रीलंका ने इसके 27 साल बाद टेस्ट दर्जा हासिल किया था।

आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड उस दौरान मजबूत टीम थे। इंग्लैंड की टीम दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिये न्यूजीलैंड पहुंची थी और आस्ट्रेलिया में पहली एशेज श्रृंखला जीतने के बाद आत्मविश्वास से भरी हुईथी।

न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम एक साल से ज्यादा समय से क्रिकेट नहीं खेली थी और चयन संबंधित समस्याओं के कारण इतनी मजबूत नहीं थी। इंग्लैंड ने डुनेडिन में पहले टेस्ट में आठ विकेट से जीत हासिल की। फिर आकलैंड में दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 200 रन बनाये जबकि इंग्लैंड की टीम ने 246 रन बनाकर बढ़त हासिल की थी।

दूसरी पारी में न्यूजीलैंड के पांच खिलाड़ी शून्य पर आउट हो गये जबकि केवल एक बल्लेबाज बर्ट सुटक्लिफे ही दोहरे अंक तक पहुंच सके और पूरी टीम 26 रन पर सिमट गयी। न्यूजीलैंड में खेल प्रशंसक काफी गुस्से में थे, हालांकि कप्तान ज्योफ राबोने अपनी टीम का बचाव करते रहे।

एएफपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\