चक्रवात अम्फान को ‘ऐला’ से कहीं अधिक विनाशकारी माना जा रहा है : संरा

चक्रवात अम्फान से पश्चिम बंगाल में 77 लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग बेघर हो गए।

संयुक्त राष्ट्र, 22 मई संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि पश्चिम बंगाल में तबाही मचाने वाले चक्रवात अम्फान को अब 2009 में दक्षिणी बांग्लादेश तथा पूर्वी भारत में आए चक्रवात ऐला से कहीं अधिक विनाशकारी माना जा रहा है।

चक्रवात अम्फान से पश्चिम बंगाल में 77 लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग बेघर हो गए।

संयुक्त राष्ट्र ने एक समाचार रिपोर्ट में कहा, ‘‘भारत में संयुक्त राष्ट्र की कंट्री टीम ने बताया कि कोलकाता के आसपास व्यापक पैमाने पर नुकसान पहुंचाने वाले चक्रवात अम्फान को चक्रवात ऐला से कहीं अधिक विनाशकारी माना जा रहा है जिसने मई 2009 में क्षेत्र में तबाही मचाई थी।’’

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में कहा गया है कि कोलकाता में ट्रांसफॉर्मर और दूरसंचार तारों में आग लग गई, पेड़ उखड़ गए और बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त होने के कारण बिजली गुल हो गई।

विश्व संगठन ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के मानवीय सहायता कर्मी चक्रवात से पीड़ित बांग्लादेश और भारत के लोगों की मदद करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र की बच्चों के लिए काम करने वाली एजेंसी यूनीसेफ ने चिंता जताई कि कोविड-19 से दोनों देशों में चक्रवात के मानवीय परिणाम और गहरा सकते हैं। वह राज्य के विभागों के साथ स्थिति पर करीबी नजर रख रही है।

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि चक्रवात से बांग्लादेश में करीब एक करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं जिनमें से 50 लाख परिवारों के बेघर होने की आशंका है।

यूनीसेफ ने कहा कि बांग्लादेश और भारत में कम से कम 1.9 करोड़ बच्चों के बाढ़ और भारी बारिश की चपेट में आने का खतरा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Stats And Preview: गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपने विजयी रथ को बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Baramati Assembly By-Election 2026: सुनेत्रा पवार के खिलाफ 22 उम्मीदवार मैदान में, कांग्रेस के आकाश मोरे ने नाम वापस लिया