Kolkata Knight Riders Cricket Team vs Lucknow Super Giants Cricket Team, TATA Indian Premier League 2026 15th Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगा रही हैं. इस सीजन का 15वां मुकाबला आज यानी 9 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (KKR vs LSG) के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens Stadium) में खेला जा रहा है. इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के हाथों में है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स की अगुवाई ऋषभ पंत (Rishabh Pant) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 4 मैच जीते हैं, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 मुकाबलों में जीत मिली है. ऐसे में लखनऊ सुपर जायंट्स का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है.
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इस सीजन संघर्ष करती नजर आई है और टीम को बेहतर प्रदर्शन की जरूरत है. बल्लेबाजी में अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह और अंगकृष रघुवंशी अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं. दूसरी तरफ, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम संतुलित नजर आ रही है. मिचेल मार्श, ऋषभ पंत और निकोलस पूरन जैसे खिलाड़ी मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और आवेश खान टीम के लिए अहम रहेंगे.
कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Kolkata Knight Riders Cricket Team vs Lucknow Super Giants Cricket Team Match Scorecard)
इस रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 15 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. इसके बाद अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 99 रन तक लेकर गए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 181 रन बनाए. कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से अंगकृष रघुवंशी ने सबसे ज्यादा 45 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान अंगकृष रघुवंशी ने महज 33 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के लगाए. अंगकृष रघुवंशी के अलावा कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 41 रन बनाए.
दूसरी तरफ, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को प्रिंस यादव ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मणिमारन सिद्धार्थ और आवेश खान ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट अपने नाम किए. प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मणिमारन सिद्धार्थ और आवेश खान के अलावा किसी भी गेंदबाज को विकेट नहीं मिला. लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 182 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी: 181/4, 20 ओवर (अजिंक्य रहाणे 41 रन, फिन एलन 9 रन, अंगकृष रघुवंशी 45 रन, कैमरून ग्रीन नाबाद 32 रन, रिंकू सिंह 4 रन और रोवमैन पॉवेल नाबाद 39 रन.)
लखनऊ सुपर जायंट्स की गेंदबाजी: (प्रिंस यादव 1 विकेट, दिग्वेश सिंह राठी 1 विकेट, मणिमारन सिद्धार्थ 1 विकेट और आवेश खान 1 विकेट).
नोट: कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY