देश

Baramati Assembly By-Election 2026: सुनेत्रा पवार के खिलाफ 22 उम्मीदवार मैदान में, कांग्रेस के आकाश मोरे ने नाम वापस लिया

अब बारामती उपचुनाव 23 अप्रैल को होगा, जिसमें 23 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगे. कांग्रेस के हटने के बाद मुकाबला भले ही आसान माना जा रहा हो, लेकिन इतने ज्यादा उम्मीदवारों के मैदान में होने से यह चुनाव दिलचस्प बन गया है.

Baramati Assembly By-Election 2026: सुनेत्रा पवार के खिलाफ 22 उम्मीदवार मैदान में, कांग्रेस के आकाश मोरे ने नाम वापस लिया

Baramati Assembly By-Election 2026: महाराष्ट्र के बारामती विधानसभा उपचुनाव में अब कुल 23 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें एनसीपी की उम्मीदवार और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार भी शामिल हैं. कांग्रेस के उम्मीदवार आकाश मोरे द्वारा नाम वापस लेने के बावजूद यह चुनाव निर्विरोध नहीं होगा, क्योंकि सुनेत्रा पवार के खिलाफ 22 अन्य उम्मीदवार मैदान में डटे हुए हैं. Who Was Ajit Pawar? कौन थे अजित पवार? जानिए उनकी बायोग्राफी, फैमिली ट्री और शुगर फैक्ट्री से डिप्टी सीएम तक का पूरा राजनीतिक सफर

नामांकन वापस लेने का आज आखिरी दिन था. इससे पहले कुल 53 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था. इनमें से बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस ले लिया, लेकिन अंत में 23 प्रत्याशी चुनावी मैदान में बने हुए हैं.

इन उम्मीदवारों में कुछ चर्चित नाम भी शामिल हैं, जैसे बिग बॉस फेम अभिजीत बिचुकले और करुणा मुंडे-शर्मा. दोनों के नाम वापस लेने की अटकलें थीं, लेकिन उन्होंने समय सीमा तक नामांकन वापस नहीं लिया, जिससे उनका चुनाव लड़ना तय हो गया है.

कांग्रेस के फैसले से बदला समीकरण

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आधिकारिक रूप से इस उपचुनाव से हटने का फैसला लिया. प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पार्टी ने राजनीतिक और भावनात्मक कारणों से यह निर्णय लिया है. उन्होंने कहा कि शुरुआत में चुनाव लड़ने का फैसला भाजपा के खिलाफ वैचारिक लड़ाई के तहत लिया गया था, लेकिन बाद में कई वरिष्ठ नेताओं और सहयोगी दलों की अपील पर पार्टी ने अपना रुख बदल दिया.

अजित पवार के निधन के बाद बदला माहौल

हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि अजित पवार महाराष्ट्र के बड़े नेता थे और उनके आकस्मिक निधन से राज्य की राजनीति में बड़ा शून्य पैदा हो गया है. ऐसे में राजनीतिक मर्यादा और परंपरा को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने यह फैसला लिया. बताया गया कि एनसीपी के कई वरिष्ठ नेताओं, जैसे छगन भुजबल और धनंजय मुंडे, ने भी कांग्रेस नेतृत्व से नाम वापस लेने की अपील की थी.

23 अप्रैल को होगा मतदान

अब बारामती उपचुनाव 23 अप्रैल को होगा, जिसमें 23 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगे. कांग्रेस के हटने के बाद मुकाबला भले ही आसान माना जा रहा हो, लेकिन इतने ज्यादा उम्मीदवारों के मैदान में होने से यह चुनाव दिलचस्प बन गया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2026 08:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).