Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru, TATA Indian Premier League 2026 16th Match Stats And Preview Details: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 16वां मुकाबला कल यानी 10 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RR vs RCB) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी (Guwahati) के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों ने अपने-अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है और वे इस मैच में बिना कोई मैच हारे उतरेंगी. राजस्थान ने अपने तीनों मैच जीते हैं, और उनकी सबसे ताजा जीत इसी मैदान पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली थी. दोनों टीमों में विस्फोटक खिलाड़ियों की भरमार है, जो मिलकर इस मैच को रोमांचक बनाएंगे. इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की अगुवाई रियान पराग (Riyan Parag) कर रहे हैं. जबकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Stats And Preview: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड
टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 16वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस सीजन में अब तक दो मुकाबले खेले हैं और उसे दोनों मैच में जीत मिली है. वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने रियान पराग की कप्तानी में तीन मुकाबले खेले हैं और उसने भी सभी मैचों में जीत दर्ज की है. ऐसे में एक जोरदार भिड़ंत देखने को मिल सकती है. चलिए इस मुकाबले से जुड़ी सभी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं.
राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हेड-टू-हेड (RR vs RCB Head To Head Record)
आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक 34 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 17 मैच अपने नाम किए हैं. राजस्थान रॉयल्स को 14 मुकाबलों में जीत मिली है. तीन मैच में नतीजा नहीं निकल पाया है. आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच दो मैच हुए थे. उसे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता था. पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने नौ विकेट और दूसरा मैच 11 रन से जीता था. वहीं, आईपीएल 2024 के दोनों मैच राजस्थान रॉयल्स ने अपने नाम किया था.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पहले दोनों मैच में जीत मिली है. ऐसे में वह अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बड़ा बदलाव करने को नहीं देखेंगे. दिग्गज विराट कोहली से एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं, टिम डेविड एक बार फिर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करना चाहेंगे. तेज गेंदबाजी की कमान भुवनेश्वर कुमार के कंधों पर होगी. दूसरी तरफ, राजस्थान रॉयल्स को एक बार फिर यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी धमाकेदार शुरुआत दिलाना चाहेंगे. मिडिल आर्डर में कप्तान रियान पराग और शानदार फॉर्म में चल रहे ध्रुव जुरेल से एक जोरदार पारी की उम्मीद होगी. कप्तान रियान पराग इस सीजन अभी कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं. तेज गेंदबाजी की कमान जोफ्रा आर्चर संभालेंगे.
बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Barsapara Cricket Stadium Pitch Report)
टाटा आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला कल यानी 10 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच काली मिट्टी से बनी है और यह बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है. अमूमन यहां पर बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं. गेंदबाजों को इस पिच पर ज्यादा मदद नहीं मिलती है. जिसके कारण उन्हें विकेट निकालने के एडी-चोटी का जोर लगाना पड़ता है. हालांकि, स्पिनर्स को थोड़ी मदद मिल सकती है. यहां पहली पारी का औसत स्कोर 198 रन का है, जबकि दूसरी पारी 180 रन है.
गुवाहाटी का मौसम (Guwahati Weather Update)
टाटा आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला कल यानी 10 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. एक्यूवेदर के अनुसार, 10 अप्रैल को गुवाहाटी का मौसम पूरी तरह साफ नहीं रहेगा. यहां अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 18 डिग्री रहने का अनुमान है. बारिश की 56 प्रतिशत संभावना है. बारिश नहीं हुई तो अच्छा मैच देखने मिल सकता है.
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें (RR vs RCB Key Players To Watch)
टाटा आईपीएल के मौदूजा में यशस्वी जायसवाल ने पिछले तीन पारियों में 170 की स्ट्राइक रेट से 170 रन बनाए हैं. वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से पिछले तीन पारियों में 248.97 की स्ट्राइक रेट से 122 रन निकले हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए देवदत्त पडिक्कल ने 55.50 की औसत से 110 रन बनाए हैं. विराट कोहली के बल्ले से 97 की औसत से 97 रन निकले हैं. गेंदबाजी में रवि बिश्नोई ने 11.71 की औसत से सात विकेट चटकाए हैं. इस सीजन जैकब डफी के खाते में पांच विकेट आए हैं.
कब और कहां देखें मुकाबला?
राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच यह मुकाबला 10 अप्रैल को गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (RR vs RCB 16th T20 Match Playing Prediction)
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे और संदीप शर्मा.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिलिप सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह और जैकब डफी.
नोट: राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY