Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants, TATA Indian Premier League 2026 15th Match Record And Milestone: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 15वां मुकाबला आज यानी 9 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (KKR vs LSG) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. कोलकाता नाइट राइडर्स इस सीजन में जीत की तलाश में है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स बेहतर फॉर्म में नजर आ रही है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के हाथों में है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स की अगुवाई ऋषभ पंत (Rishabh Pant) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Preview: ईडन गार्डन्स में आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इस समय संघर्ष कर रही है और टीम को अपने घरेलू मैदान पर बेहतर प्रदर्शन की जरूरत है. बल्लेबाजी में अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह और अंगकृष रघुवंशी से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम संतुलित नजर आ रही है. मिचेल मार्श, ऋषभ पंत और निकोलस पूरन जैसे खिलाड़ी मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और आवेश खान से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स हेड टू हेड (KKR vs LSG Head To Head Record)
आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 4 मैच जीते हैं, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 मुकाबलों में जीत मिली है.
आज के मुकाबले में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड
टी20 क्रिकेट में कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज फिन एलेन को 350 छक्के पूरे करने के लिए 4 छक्कों की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रोवमैन पॉवेल को 6000 रन पूरे करने के लिए 56 रन की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रोवमैन पॉवेल को 400 छक्के पूरे करने के लिए 6 छक्कों की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रिंकू सिंह को 300 चौके पूरे करने के लिए 7 चौकों की जरूरत है.
आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रिंकू सिंह को 100 चौके पूरे करने के लिए 5 चौकों की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रामदीप सिंह को 1000 रन पूरे करने के लिए 56 रन की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती को 200 विकेट पूरे करने के लिए 3 विकेट की जरूरत है.
आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर सुनील नारायण को 200 विकेट पूरे करने के लिए 7 विकेट की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज अनुकूल रॉय को 1000 रन पूरे करने के लिए 40 रन की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत को 500 चौके पूरे करने के लिए 7 चौकों की जरूरत है.
आईपीएल इतिहास में लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज आयुष बदोनी को 1000 रन पूरे करने के लिए 25 रन की जरूरत है.
आईपीएल इतिहास में लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज एडेन मार्करम को 1500 रन पूरे करने के लिए 4 रन की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज निकोलस पूरन को 700 चौके पूरे करने के लिए 7 चौकों की जरूरत है.
नोट: कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY