असम ‘मानवीय दिल के साथ निर्मम पृथक-वास रणनीति’ अपनाएगा

असम में शुक्रवार सुबह दो और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद मामले बढ़ कर 212 हो गए। इनमें से 151 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं जबकि 54 रोगी संक्रमण से ठीक हो गए हैं। राज्य में चार लोगों की मौत हो चुकी है और तीन कहीं और चले गए हैं।

जियो

गुवाहाटी, 22 मई अंतरराज्यीय यात्रा की इजाजत देने के बाद से असम में कोविड-19 के मामले अचानक से बढ़ने के बाद स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राज्य सरकार ‘मानवीय दिल के साथ निर्मम पृथकवास रणनीति’ लागू करेगा।

असम में शुक्रवार सुबह दो और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद मामले बढ़ कर 212 हो गए। इनमें से 151 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं जबकि 54 रोगी संक्रमण से ठीक हो गए हैं। राज्य में चार लोगों की मौत हो चुकी है और तीन कहीं और चले गए हैं।

सरमा ने बृहस्पतिवार को कहा था कि हवाई यात्रा के शुरू होने से सरकार के सामने और चुनौतियां होंगी। हमें सड़क, रेल और हवाई मार्ग से आने वाले लोगों से निपटना होगा। हम सभी के लिए कड़ाई से पृथक-वास में रहना सुनिश्चित करेंगे।

राज्य में चार मई से रेल और सड़क मार्ग से 40,000 लोग आ चुके हैं और 12 लाख लोग आने का इंतजार कर रहे हैं।

सरमा ने कहा था, " हमारे यहां संक्रमित मरीज अधिकतर राज्य के बाहर से आ रहे हैं। मामले और बढ़ेंगे जिसके लिए हमें अपनी पृथक-वास नीति को प्रभावी तरीके लागू करना होगा नहीं तो संक्रमण समुदाय में फैल जाएगा। "

सरमा ने कहा, "हमने मानवीय दिल के साथ निर्मम पृथक-वास दृष्टिकोण को अपनाया है। "

उन्होंने कहा, " अन्य राज्यों से आने वाले लोगों को अनिवार्य रूप से सरकारी पृथक-वास केंद्र में जाना होगा और जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें घर पर पृथक रहने की इजाजत दी जाएगी।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Stats And Preview: गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपने विजयी रथ को बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Baramati Assembly By-Election 2026: सुनेत्रा पवार के खिलाफ 22 उम्मीदवार मैदान में, कांग्रेस के आकाश मोरे ने नाम वापस लिया