भारतीय टीम के आस्ट्रेलिया दौरे की संभावना 90 प्रतिशत : क्रिकेट आस्ट्रेलिया सीईओ

क्रिकेट आस्ट्रेलिया इस समय काफी आर्थिक दबाव में है और उसे हर हालत में इस श्रृंखला की जरूरत है । इसके जरिये उसे प्रसारण अधिकार के 30 करोड़ डॉलर मिलेंगे । कोरोना वायरस महामारी के कारण उसे अपने 80 प्रतिशत स्टाफ को जून तक 20 प्रतिशत वेतन पर रखना पड़ रहा है ।

मेलबर्न, 22 मई क्रिकेट आस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी केविन राबर्ट्स ने कहा है कि भारतीय टीम के इस साल के आखिर में चार टेस्ट की श्रृंखला के लिये आस्ट्रेलिया का दौरा करने की 90 प्रतिशत संभावना है ।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया इस समय काफी आर्थिक दबाव में है और उसे हर हालत में इस श्रृंखला की जरूरत है । इसके जरिये उसे प्रसारण अधिकार के 30 करोड़ डॉलर मिलेंगे । कोरोना वायरस महामारी के कारण उसे अपने 80 प्रतिशत स्टाफ को जून तक 20 प्रतिशत वेतन पर रखना पड़ रहा है ।

यह श्रृंखला अक्टूबर से जनवरी 2021 के बीच खेली जायेगी ।

राबर्ट्स ने न्यूज कोर से कहा ,‘‘ आजकल कुछ भी निश्चित नहीं है । मैं यह नहीं कहूंगा कि दौरे की संभावना दस में से दस है लेकिन दस में से नौ जरूर है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ अभी कुछ कह नहीं सकते कि दर्शक होंगे या नहीं । अगर भारत का दौरा नहीं होता है तो मुझे हैरानी होगी । लेकिन मैं इतना जरूर कहूंगा कि दौरे की शुरूआत से ही स्टेडियम में दर्शक नहीं होंगे । उसके बाद देखते हैं कि क्या होता है ।’’

आस्ट्रेलियाई टीम को सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिये इंग्लैंड जाना हैलेकिन इससे पहले क्रिकेट आस्ट्रेलिया पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के इंग्लैंड दौरे का इंतजार करेगा ।

राबर्ट्स ने कहा ,‘‘ हम अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं करेंगे । हम देखते हैं कि वेस्टइंडीज और पाकिस्तान का इंग्लैंड दौरा कैसा रहता है । उम्मीद है कि कोई परेशानी नहीं आयेगी ।’’

आस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप होने की संभावना भी कम लग रही है जिसे 2021 में कराया जा सकता है जबकि 2022 टी20 विश्व कप भारत में होगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\