केंद्र के 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज पर मंत्रिमंडल में चर्चा न होना दुर्भाग्यपूर्ण-भाजपा

प्रकाश ने एक बयान में आरोप लगाया कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार दिशाहीन एवं अदूरदर्शी है और उसके पास राज्य को आगे ले जाने की कोई दृष्टि नहीं है।

जमात

रांची, 21 मई झारखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार पर दिशाहीन और अदूरदर्शी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत केंद्र सरकार द्वारा घोषित 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज के बारे में राज्य मंत्रिमंडल की बुधवार की बैठक में चर्चा तक नहीं की गयी।

प्रकाश ने एक बयान में आरोप लगाया कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार दिशाहीन एवं अदूरदर्शी है और उसके पास राज्य को आगे ले जाने की कोई दृष्टि नहीं है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार ने आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प लिया है। इसे साकार करने की दिशा में सकारात्मक प्रयास तेज हुए हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना संकट के बीच मोदी सरकार ने 20 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा करके न सिर्फ गरीबों ,मजदूरों किसानों को तत्काल राहत पहुंचाया है बल्कि एक स्वावलंबी और आत्म निर्भर गांव बनाकर आत्मनिर्भर भारत बनाने की पहल की है लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बुधवार को राज्य मंत्रिमंडल की हुई बैठक में इस पैकेज के बारे में कोई चर्चा तक नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि इस पैकेज से लाभ उठाने की दिशा में राज्य सरकार की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। योजनाओं को धरातल पर उतारने की जिम्मेवारी राज्य सरकार की ही होती है।

प्रकाश ने कहा कि यह अफसोस की बात है कि राज्य सरकार ने कैबिनेट में आत्म निर्भर झारखंड बनाने की दिशा में कोई चर्चा तक नहीं की।

उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि राज्य सरकार अविलंब एक कार्यदल का गठन कर पैकेज को लेकर एक कार्य योजना तैयार करे ताकि इसका लाभ झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता को मिल सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 52nd Match Live Toss And Scorecard: कोलकाता में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Scorecard: दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया, डेवाल्ड ब्रेविसज़ा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें ZIM बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

West Indies T20 World Cup At Eden Gardens: टी20 वर्ल्ड कप में ईडन गार्डन स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा हैं वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें कैरेबियाई टीम के आकंड़ें

Holi Special Trains 2026: होली पर मध्य रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई, मडगांव, हटिया और पुणे-दानापुर के बीच चलाएगी 18 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें

\