क्रिकेट

India vs West Indies, 52nd Match Live Toss And Scorecard: कोलकाता में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

भारत की टीम मजबूत बल्लेबाजी और अनुभवी गेंदबाजी आक्रमण के साथ मैदान में उतरी है. सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा टीम के प्रमुख बल्लेबाज हैं. वहीं गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल अहम भूमिका निभा सकते हैं.

India vs West Indies, 52nd Match Live Toss And Scorecard: कोलकाता में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
भारत बनाम वेस्टइंडीज (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team, 52nd Match Live Toss And Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 52वां मुकाबला आज यानी 1 मार्च को भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) में खेला जा रहा है. यह सुपर-8 चरण के ग्रुप-1 का निर्णायक मुकाबला है, जहां जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम का टूर्नामेंट खत्म हो जाएगा. टीम इंडिया पिछले मुकाबले में जीत के बाद आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरी है, जबकि वेस्टइंडीज की टीम भी अपने विस्फोटक बल्लेबाजी क्रम के दम पर मजबूत चुनौती देने के इरादे से उतरी है. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में है, जबकि वेस्टइंडीज की अगुवाई शाई होप (Shai Hope) कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के इस अहम मुकाबले में दोनों टीमें अपने इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरी हैं. यह भी पढ़ें: India T20 World Cup At Eden Gardens: टी20 वर्ल्ड कप में ईडन गार्डन स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें 'मेन इन ब्लू' के आकंड़ें

कोलकाता में टीम इंडिया ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs WI 52nd Match Playing XI)

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.

वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), रोस्टन चेज़, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्डे, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ.

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (India National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team Match Scorecard)

भारत की टीम मजबूत बल्लेबाजी और अनुभवी गेंदबाजी आक्रमण के साथ मैदान में उतरी है. सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा टीम के प्रमुख बल्लेबाज हैं. वहीं गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल अहम भूमिका निभा सकते हैं.

दूसरी ओर वेस्टइंडीज की टीम ब्रैंडन किंग, शिमरोन हेटमायर और रोवमैन पॉवेल जैसे विस्फोटक बल्लेबाजों के साथ भारत को कड़ी चुनौती देने के इरादे से उतरी है, जबकि गेंदबाजी में अकील होसेन और शमार जोसेफ टीम के प्रमुख हथियार हैं. इस अहम मुकाबले में दोनों टीमों के पास संतुलित लाइनअप है, ऐसे में फैंस को एक बार फिर रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस 52वें मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2026 06:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).