शिवसेना ने भाजपा पर विरोध प्रदर्शन को लेकर साधा निशाना, कहा: भाजपा महामारी को राजनीतिक रंग दे रही

भाजपा ने शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस सरकार के खिलाफ शुक्रवार को राज्यव्यापी प्रदर्शन की अपील की है। भाजपा का आरोप है कि यह सरकार माहाराष्ट्र में महामारी को नियंत्रण में करने में विफल रही।

जमात

मुंबई, 21 मई महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ विपक्षी भारतीय जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन की योजना की आलोचना करते हुये सत्तारूढ़ शिवसेना ने बृहस्पतिवार को कहा कि पार्टी कोरोना वायरस महामारी को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रही है।

भाजपा ने शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस सरकार के खिलाफ शुक्रवार को राज्यव्यापी प्रदर्शन की अपील की है। भाजपा का आरोप है कि यह सरकार माहाराष्ट्र में महामारी को नियंत्रण में करने में विफल रही।

शिवसेना ने एक ट्वीट में कहा कि विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस को सलाह देनी चाहिए कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई कैसे लड़ी जाए। विरोध प्रदर्शन से तो लोग जमा होंगे और इसका उल्टा प्रभाव पड़ेगा।

शिवसेना ने कहा, ‘‘गुजरात में जो हुआ, उसे हमें दोहराना नहीं चाहिए और राज्य की पुलिस पर भार नहीं डालना चाहिए।’’

महाराष्ट्र के भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल के बयान का हवाला देते हुए शिवसेना ने कहा कि वह इस बयान की निंदा करते हैं। पाटिल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को विरोध करने के तरीके बताए थे।

शिवसेना ने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों से अपील करते हैं कि वे एकजुट होकर कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ें और भाजपा की राज्य इकाई संकट को राजनीतिक रंग दे रही है।’’

शिवसेना के वरिष्ठ नेता और राज्य के उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने कहा कि भाजपा को पहले गुजरात में अपने मुख्यमंत्री को सलाह देनी चाहिए कि वह सूरत और अन्य स्थानों पर फंसे प्रवासी श्रमिकों के विरोध प्रदर्शन को कैसे रोकें और शांत कराएं।

महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार शाम तक कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 41,000 के पार जा चुके हैं और अब तक 1,400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 52nd Match Live Toss And Scorecard: कोलकाता में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Scorecard: दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया, डेवाल्ड ब्रेविसज़ा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें ZIM बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

West Indies T20 World Cup At Eden Gardens: टी20 वर्ल्ड कप में ईडन गार्डन स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा हैं वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें कैरेबियाई टीम के आकंड़ें

Holi Special Trains 2026: होली पर मध्य रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई, मडगांव, हटिया और पुणे-दानापुर के बीच चलाएगी 18 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें

\