एजेंसी न्यूज

महाराष्ट्र: महिला और दो बेटे मृत पाए गए, पुलिस ने पति को हिरासत में लिया

Bhasha

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला के पति को हत्या के शक में हिरासत में लिया गया है।

अप्रैल में प्रमुख बंदरगाहों से माल ढुलाई 21 प्रतिशत कम होकर 474 लाख टन

Bhasha

आईपीए के हालिया आंकड़ों के अनुसार, प्रमुख बंदरगाहों के कार्गो में कमी आने का मुख्य कारण कोरोना वायरस महामारी है। इसके कारण जेएनपीटी, चेन्नई, कोच्चि और कामराज जैसे बंदरगाहों से माल ढुलाई में भारी गिरावट आयी है।

इज़राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू भ्रष्टाचार के मुकदमे का सामना करने अदालत में होंगे पेश

Bhasha

नेतन्याहू का यरुशलम की अदालत में शुरुआती सुनवाई के दौरान मौजूद रहना तय है। उन पर धोखाधड़ी, विश्वास भंग और घूस लेने के तीन अलग-अलग मामले हैं जिन्हें ‘मामला 1000’ (जालसाली और विश्वास तोड़ने), ‘मामला 2000’ (धोखाधड़ी और विश्वासभंग करना) और ‘मामला 4000’ (घूस, जालसाजी और विश्वास तोड़ना) करार दिया गया है।

ट्रैक और फील्ड एथलीट सोमवार से शुरू करेंगे आउटडोर अभ्यास

Bhasha

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के अध्यक्ष आदिले सुमरिवाला ने पीटीआई को बताया कि एनआईएस (राष्ट्रीय खेल संस्थान)-पटियाला, भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के ऊटी और बेंगलुरु केन्द्र के खिलाड़ी सोमवार से ‘आउटडोर फिटनेस’ अभ्यास शुरू करेंगे।

सीआईआई ने कंपनियों से कहा, प्रतिस्पर्धा कानून का ध्यान रख कर गठंधन/समझौते करें

Bhasha

अनुचित व्यापार व्यवहार की निगरानी करने वाले भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने पहले ही इस बारे में परामर्श जारी करते हुए कहा है कि प्रतिस्पर्धा कानून में पहले से ऐसे ‘सेफगार्ड्स’ हैं जो कंपनियों को इस तरह के संयोजन के व्यवहार में प्रतिबंधों से संरक्षण देते हैं। लेकिन इसमें शर्त यह है कि ऐसी गतिविधियों से दक्षता बढ़नी चाहिए।

त्रिपुरा में विद्यालयों का शैक्षणिक सत्र 15 जून से शुरू होगा : मंत्री

Bhasha

उन्होंने कहा कि कक्षाएं शुरू होने से पहले सभी स्कूलों में समुचित तरीके से साफ-सफाई होगी।

सफाईकर्मियों के पैर धोकर प्रधानमंत्री ने जो मानवता दिखाई थी, वह अब समाप्त हो गई है: राउत

Bhasha

शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में राउत ने अपने साप्ताहिक लेख में लिखा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में चार सफाईकर्मियों के पैर धोकर हमें मानवता दिखाई थी। ऐसा लगाता है कि यह मानवता पिछले तीन महीने में समाप्त हो गई है।’’

अप्रैल में भारत का क्रूड इस्पात उत्पादन 65 प्रतिशत गिरकर 31.3 लाख टन रहा: वर्ल्डस्टील

Bhasha

कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को रोकने के लिये देश भर में 25 मार्च से लॉकडाउन लागू है। इसने भारत में इस्पात के उत्पादन, मांग और आपूर्ति को प्रभावित किया है।

अम्फान से प्रभावित हुए पश्चिम बंगाल की मदद के लिए ‘इंडिया फॉर बंगाल’ पहल

Bhasha

देश को पश्चिम बंगाल में पुनर्वास के प्रयासों में योगदान के लिए प्रोत्साहित करते हुए नेटवर्क ने लोगों से अनुरोध किया कि राज्य के अपने साथी नागरिकों की आजीविका में मदद के लिए इस प्रयास में भागीदार बनें।

रोमांच की पराकाष्ठा तक पहुंचे हैं आईपीएल के अधिकतर फाइनल

Bhasha

आईपीएल को कोरोना वायरस महामारी के कारण अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दिया गया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इसकी शुरुआत 29 मार्च को होनी थी और फाइनल 24 मई को खेला जाना था।

सीआईआई सर्वेक्षणः 63 प्रतिशत लोग तीन माह में यात्रा के इच्छुक, 70 प्रतिशत का विदेश यात्रा से इनकार

Bhasha

कोरोना वायरस महामारी की वजह से यह सर्वेक्षण ऑनलाइन किया गया और इसमें सीमित संख्या में लोग शामिल हुए। सर्वेक्षण में शामिल हुए 250 प्रतिभागी चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के निवासी थे।

श्रीनगर में दीवार गिरने की घटना में घायल हुए दो लोगों की मौत हुई

Bhasha

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हवाल निवासी मंजूर अहमद ने आज सुबह एक अस्पताल में दम तोड़ दिया।

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में साधु, एक अन्य व्यक्ति की हत्या

Bhasha

पुलिस ने बताया कि हत्या लूटपाट के मकसद से की गई थी।

हांगकांग पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे, पानी की बौछार की

Bhasha

आलोचकों ने इसे ‘‘एक देश, दो व्यवस्थाओं’’ की रूपरेखा के खिलाफ बताया है जो शहर को वो आजादी देता है जो चीनी भूभाग में लोगों को हासिल नहीं है।

बेदी की मंजूरी के बाद शराब की दुकानें खुलने का रास्ता साफ

Bhasha

उप राज्यपाल कार्यालय की ओर से शनिवार रात जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक बेदी ने संक्रमण के प्रकोप के मद्देनजर पुडुचेरी तथा कराईकल क्षेत्रों में सभी श्रेणी की शराब के अधिकतम खुदरा मूल्य पर विशेष आबकारी शुल्क के जरिए विशेष कोरोना वायरस फीस लगाने की मंजूरी दे दी।

ईद की पूर्व संध्या पर सूने रहे बाजार, घरों में रहने को प्राथमिकता दे रहे लोग

Bhasha

रमजान का महीना खत्म होने पर आने वाली ईद-उल-फितर, सोमवार को देशभर में मनाई जाएगी।

ग्रामीण क्षेत्रों में किफायती एफएमसीजी उत्पादों की बिक्री बढ़ने की उम्मीद

Bhasha

नेस्ले, डाबर, गोदरेज, पारले और विप्रो जैसी प्रमुख एफएमसीजी कंपनियों का मानना है कि जैसे-जैसे उत्पादों की आपूर्ति छोटे शहरों में सुधरेगी वहां सस्ते में उपलब्ध छोटी पैकिंग (पीपीपी) वाले सामान की बिक्री बढ़ सकती है।

नगालेंड में फंसे बिहार के 1,600 प्रवासियों को लेकर ट्रेन दीमापुर से रवाना

Bhasha

नगालैंड में फंसे प्रवासी कामगारों के लिए पहली ट्रेन दीमापुर रेलवे स्टेशन से शनिवार रात 9 बजे रवाना हुई।

पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज तौफीक उमर कोरोना पॉजिटिव

Bhasha

उमर (38) इस खतरनाक वायरस के चपेट में आने वाले चौथे क्रिकेटर हैं। इससे पहले माजिद हक (स्कॉटलैंड), जफर सरफराज (पाकिस्तान) और सोलो एन्क्वेनी (दक्षिण अफ्रीका) कोरोना वायरस के चपेट में आ चुके हैं।

यात्रियों को 14 दिन अनिवार्य रूप से पृथक रहने का शपथ पत्र देना होगा : स्वास्थ्य मंत्रालय

Bhasha

ये दिशा निर्देश तब आए हैं जब एक दिन पहले नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारत अगस्त से पहले अच्छी खासी संख्या में अंतरराष्ट्रीय यात्री विमानों का संचालन बहाल करने की कोशिश करेगा।

Categories