पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज तौफीक उमर कोरोना पॉजिटिव

उमर (38) इस खतरनाक वायरस के चपेट में आने वाले चौथे क्रिकेटर हैं। इससे पहले माजिद हक (स्कॉटलैंड), जफर सरफराज (पाकिस्तान) और सोलो एन्क्वेनी (दक्षिण अफ्रीका) कोरोना वायरस के चपेट में आ चुके हैं।

कराची, 24 मई पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज तौफीक उमर ने बताया कि उन्हें कोरोना वायरस संक्रमण की जांच में पॉजिटिव पाया गया है लेकिन उनके ‘लक्षण बिल्कुल भी गंभीर नहीं हैं’।

उमर (38) इस खतरनाक वायरस के चपेट में आने वाले चौथे क्रिकेटर हैं। इससे पहले माजिद हक (स्कॉटलैंड), जफर सरफराज (पाकिस्तान) और सोलो एन्क्वेनी (दक्षिण अफ्रीका) कोरोना वायरस के चपेट में आ चुके हैं।

उमर ने जियो न्यूज से कहा, ‘‘ कल रात थोड़ा बीमार महसूस करने के बाद मैंने रात को ही परीक्षण करवाया जिसका परिणाम पॉजिटिव आया है। मेरे लक्षण बिल्कुल भी गंभीर नहीं हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने घर में खुद को अलग कर लिया है। मैं सभी से अपील करता हूं कि वे मेरे जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करें।’’

उमर ने पाकिस्तान के लिए 44 टेस्ट और 12 एकदिवसीय मैचों में क्रमशः 2963 और 504 रन बनाए है।

उन्होंने पाकिस्तान के लिए अपना आखिरी मैच (टेस्ट) 2014 में दुबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका