बेदी की मंजूरी के बाद शराब की दुकानें खुलने का रास्ता साफ

उप राज्यपाल कार्यालय की ओर से शनिवार रात जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक बेदी ने संक्रमण के प्रकोप के मद्देनजर पुडुचेरी तथा कराईकल क्षेत्रों में सभी श्रेणी की शराब के अधिकतम खुदरा मूल्य पर विशेष आबकारी शुल्क के जरिए विशेष कोरोना वायरस फीस लगाने की मंजूरी दे दी।

जियो

पुडुचेरी, 24 मई उपराज्यपाल किरण बेदी ने पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्र में हर श्रेणी की शराब पर विशेष आबकारी शुल्क लगाने की मंजूरी दे दी, जिसके साथ यहां शराब की दुकानें फिर से खुलने का रास्ता साफ हो गया।

उप राज्यपाल कार्यालय की ओर से शनिवार रात जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक बेदी ने संक्रमण के प्रकोप के मद्देनजर पुडुचेरी तथा कराईकल क्षेत्रों में सभी श्रेणी की शराब के अधिकतम खुदरा मूल्य पर विशेष आबकारी शुल्क के जरिए विशेष कोरोना वायरस फीस लगाने की मंजूरी दे दी।

विशेष शुल्क लगाने का यह प्रस्ताव मंत्रिमंडल से उनके पास मंजूरी के लिए भेजा गया था। अब इस मंजूरी के साथ ही इन क्षेत्रों में शराब की दुकानें फिर खुल सकेंगी।

क्षेत्रीय प्रशासन के लिए राजस्व का प्रमुख स्रोत आबकारी शुल्क है।

यह मुद्दा बेदी और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी के बीच विवाद की वजह बना हुआ था।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया था कि बेदी इसमें अवरोध पैदा कर रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू