ट्रैक और फील्ड एथलीट सोमवार से शुरू करेंगे आउटडोर अभ्यास

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के अध्यक्ष आदिले सुमरिवाला ने पीटीआई को बताया कि एनआईएस (राष्ट्रीय खेल संस्थान)-पटियाला, भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के ऊटी और बेंगलुरु केन्द्र के खिलाड़ी सोमवार से ‘आउटडोर फिटनेस’ अभ्यास शुरू करेंगे।

जियो

नयी दिल्ली, 24 मई कोविड-19 महमारी से बचाव के लिए देशभर में लागू लॉकडाउन के कारण पिछले दो महीने से अपने कमरों में कैद ट्रैक एवं फील्ड एथलीट सोमवार से आउटडोर अभ्यास शुरू करेंगे, जहां उनका पूरा ध्यान चोट से बचने के लिए फिटनेस हासिल करने पर होगा।

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के अध्यक्ष आदिले सुमरिवाला ने पीटीआई को बताया कि एनआईएस (राष्ट्रीय खेल संस्थान)-पटियाला, भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के ऊटी और बेंगलुरु केन्द्र के खिलाड़ी सोमवार से ‘आउटडोर फिटनेस’ अभ्यास शुरू करेंगे।

इससे पहले 17 मई को सरकार ने खेल परिसर और स्टेडियमों को खिलाड़ियों के लिए खोलने की अनुमति दे दी थी।

सुमरिवाला ने कहा, ‘‘ हां, पटियाला, बेंगलुरु और ऊटी में एथलीट सोमवार से आउटडोर फिटनेस प्रशिक्षण शुरू करेंगे। यह ट्रैक पर फिटनेस (प्रशिक्षण) होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ अभी खिलाड़ी अपने खेल के मुताबिक प्रशिक्षण लेने की जगह सिर्फ फिटनेस से जुड़ा अभ्यास करेंगे क्योंकि वे पिछले आठ सप्ताह से अपने कमरों के अंदर है।’’

जब उनसे पूछा गया कि एथलीट विशिष्ट अभ्यास कब शुरू करेंगे, जैसे ट्रैक पर दौड़ना या थ्रोइंग (भाला और चक्का फेंक जैसे खेल) तो उन्होंने कहा, ‘‘ निश्चित रूप से वे ऐसा करेंगे लेकिन यह तब शुरू होगा जब वे फिटनेस एक स्तर पर हासिल कर लेंगे।’’

तोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल करने वाले भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा आउटडोर अभ्यास को लेकर खुश हैं।

एनआईएस पटियाल में 18 मार्च से अपने कमरे में बंद चोपड़ा ने कहा, ‘‘मैं खुश हूँ। कम से कम कुछ शुरू हो रहा है, भले ही यह धीमी शुरुआत होगी।’’

फर्राटा धाविका हिमा दास सहित दूसरे धावक और थ्रोवर एनआईएस-पटियाला में है जबकि पैदल चाल से जुड़े एथलीट बेंगलुरु के साइ केन्द्र में है। लंबी दूरी के धावक तमिलनाडु में ऊटी स्थित उच्च ऊंचाई वाले केंद्र में स्थित हैं।

ओडिशा सरकार द्वारा लॉकडाउन के दिशानिर्देशों में छूट मिलने के बाद शीर्ष धाविका दुती चंद ने भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आउटडोर अभ्यास शुरू कर दिया है।

एएफआई ने इससे पहले 19 मई को शिविर में शामिल खिलाड़ियों के लिए आउटडोर अभ्यास के लिए मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) को जारी किया था। इसमें कहा गया था कि खिलाड़ियों को प्रतियोगिता या अभ्यास के दौरान हाथ मिलाने, गले मिलने और थूकने पर रोक रहेगी। इसके साथ ही खिलाड़ियों को लॉकडाउन के दौरान सैलून जाने की भी इजाजत नहीं होगी।

एएफआई से जारी दिशानिर्देशों के मुताबिक एथलीटों को सख्त सामाजिक दूरी के साथ अभ्यास करने के अलावा सरकार द्वारा जारी किए गए अतिरिक्त मानदंडों का पालन करने का निर्देश दिया जाता है।

एसओपी के मुताबिक छींकने, खाँसी, साँस लेने में कठिनाई, थकान की लक्षण वाले खिलाड़ी के अभ्यास पर रोक रहेगा।

एएफआई ने 12 सितंबर से सत्र शुरू करने की योजना बनायी है जिसमें 45 दिनों के अंदर तीन राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के आयोजन होना है।

चोपड़ा और शिवपाल सिंह (दोनों पुरुष भाला फेंक), केटी इरफान (पुरुषों की 20 किमी पैदल चाल), भावना जाट (महिलाओं की 20 किमी पैदल चाल), अविनाश सब्बल (पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज) और मिश्रित चार गुणा 400 मीटर रिले टीम ने तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

कोविड-19 महामारी के कारण तोक्यो ओलंपिक को अगले साल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू