श्रीनगर में दीवार गिरने की घटना में घायल हुए दो लोगों की मौत हुई

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हवाल निवासी मंजूर अहमद ने आज सुबह एक अस्पताल में दम तोड़ दिया।

जियो

श्रीनगर, 24 मई श्रीनगर के नवकादल इलाके में एक मुठभेड़ स्थल के पास एक मकान की दीवार गिरने से घायल हुए दो लोगों की यहां एक अस्पताल में मौत हो गई। घटना में दो अन्य लोग भी घायल हुए थे। पुलिस ने रविवार को यहां जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हवाल निवासी मंजूर अहमद ने आज सुबह एक अस्पताल में दम तोड़ दिया।

अधिकारी ने कहा कि कुछ घंटे बाद एक अन्य घायल व्यक्ति, जामालत्ता क्षेत्र के निवासी फैयाज अहमद ने भी दम तोड़ दिया।

इसके साथ ही घर ढहने की घटना में मरने वालों की संख्या तीन हो गई है।

शहर के करन नगर इलाके में छोटा बाजार के रहने वाले बसीम एजाज की बुधवार देर रात एसएमएचएस अस्पताल में मौत हो गई थी।

शहर के नवकादल इलाके के कनेमाजार में मुठभेड़ स्थल पर मंगलवार को एजाज समेत चार लोग घायल हो गए थे। उस मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर जुनैद सेहराई समेत दो आतंकवादी मारे गए थे।

दीवार तब गिरी थी जब लोग मुठभेड़ में नष्ट हुए घरों में से एक के मलबे को साफ कर रहे थे, जिसमें चार लोग घायल हो गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका