एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | उच्चतम न्यायालय ने सिविल सेवा परीक्षा मामले में केंद्र सरकार के हलफनामे पर नाराजगी जताई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार से यूपीएससी सिविल परीक्षा मामले में उसके द्वारा दाखिल एक हलफनामे को लेकर सवाल पूछा कि इसमें यह नहीं बताया गया है कि किस स्तर पर यह निर्णय लिया गया कि यूपीएससी सिविल सेवा के उन अभ्यर्थियों को एक और अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा जो कोविड-19 महामारी के कारण, अपने अंतिम प्रयास में 2020 की परीक्षा में नहीं दे सके थे।
Farmer's Tractor Rally Violence: गाजियाबाद प्रशासन ने प्रदर्शनकारी किसानों से यूपी गेट खाली करने को कहा
Bhashaगाजियाबाद प्रशासन ने प्रदर्शनकारी किसानों को बृहस्पतिवार आधी रात तक यूपी गेट खाली करने का अल्टीमेटम दिया है वहीं किसान नेता राकेश टिकैत अपनी मांग पर अड़े रहे और कहा कि वह आत्महत्या कर लेंगे लेकिन आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे. दिल्ली की सीमा से लगे यूपी गेट पर टकराव की स्थिति के बीच भारी संख्या में सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं.
देश की खबरें | 10वीं और 12वीं कक्षा की सीबीएसई परीक्षा के तिथिवार कार्यक्रम की घोषणा 2 फरवरी को होगी : निशंक
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा के तिथिवार कार्यक्रम की घोषणा 2 फरवरी को होगी ।
देश की खबरें | मनोनीत विधायक अयोग्य ठहराए जाने के बाद सदन के शेष कार्यकाल तक मंत्री नहीं रह सकते : न्यायालय
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि यदि विधानसभा के किसी सदस्य (एमएलए) को दलबदल विरोधी कानून के तहत अयोग्य घोषित किया जाता है, तो उन्हें सदन के शेष कार्यकाल तक मंत्री नहीं बनाया जा सकता है, भले ही उन्हें विधान परिषद का सदस्य (एमएलसी) मनोनीत किया गया हो।
देश की खबरें | भाजपा ने राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करने के निर्णय के लिए विपक्षी दलों की आलोचना की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण का विपक्षी पार्टियों द्वारा बहिष्कार करने के निर्णय की आलोचना करते हुए भाजपा ने बृहस्पतिवार को उन पर "संवैधानिक और नैतिक रूप से दिवालिया" होने का आरोप लगाया।
देश की खबरें | ग्वालियर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के झांसी में डकैती की वातदात को अंजाम देने के बाद फरार हुए तीन शातिर बदमाशों को मध्यप्रदेश पुलिस ने यहां हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।
देश की खबरें | नागरिकों के अधिकारों, आजादी की रक्षा करते हुए उच्चतम न्यायालय के कामकाज के 71 साल पूरे
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को काम काज के 71 साल पूरे होने पर कहा कि निर्बाध न्याय प्रदान करते हुए उसे कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 2020 में अप्रत्याशित और बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा।
जरुरी जानकारी | महामारी शिक्षा, कौशल क्षेत्र में लंबित सुधारों को फिर शुरू करने का अवसर : प्रधान
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस तथा इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि कोविड-19 महामारी की वजह से ‘ऑटोमेशन’ ने रफ्तार पकड़ी है और ऐसे में वैश्विक स्तर पर श्रमबल को नए सिरे से कौशल प्रदान करना जरूरी हो गया है।
देश की खबरें | उच्च न्यायालय के फैसलों में दी गई 'यौन हमले' की व्याख्या त्रुटिपूर्ण है: पूर्व मुख्य न्यायाधीश
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बंबई उच्च न्यायालय द्वारा बीते एक सप्ताह के दौरान सुनाए गए दो फैसलों को लेकर आक्रोश फैला हुआ है। कानून विशेषज्ञों ने दोनों ही मामलों में ''यौन हमला'' शब्द की न्यायाधीश द्वारा संकीर्ण व्याख्या पर सवाल उठाए हैं।
देश की खबरें | राजस्थान उच्च न्यायालय ने आश्रय गृहों में स्मार्ट टीवी लगाने के निर्देश दिये
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वह सभी बाल सुधार गृहों और ‘नारी निकेतनों’ में स्मार्ट टीवी लगाये और वहां रखे गये लोगों को शिक्षित करने के लिए उन पर पहले से रिकॉर्ड शिक्षा और कौशल विकास सामग्री चलाए।
देश की खबरें | भारत ने अनेक देशों को अब तक कोरोना वायरस के टीके की 55 लाख खुराक भेंट की : विदेश मंत्रालय
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने विस्तारित पड़ोस में स्थित देशों सहित कई देशों को कोरोना वायरस की अब तक 55 लाख खुराक भेंट स्वरूप प्रदान की है । इसके अलावा अनेक देशों को वाणिज्यिक स्तर पर टीकों की आपूर्ति की जा रही है ।
जरुरी जानकारी | ओमकार रीयल्टर्स के दो शीर्ष अधिकारी 30 जनवरी तक ईडी की हिरासत में भेजे गये
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मुंबई की एक विशेष अदालत ने बृहस्पतिवार को ओमकार रीयल्टर्स एंड डेवलपर्स के दो वरिष्ठ अधिकारियों चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (एमडी) को 30 जनवरी तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया।
देश की खबरें | युवती के धर्मांतरण की जबरिया कोशिश के नौ आरोपियों को जमानत देने से अदालत का इनकार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जबरन धर्मांतरण के खिलाफ मध्यप्रदेश सरकार के नये कानून के तहत यहां दो दिन पहले गिरफ्तार नौ आरोपियों को जमानत देने से जिला अदालत ने बृहस्पतिवार को इनकार कर दिया। इस मामले में पुलिस ने 25 वर्षीय हिंदू युवती की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए उसके माता-पिता समेत इन नौ लोगों को गिरफ्तार किया था।
देश की खबरें | झारखंड : कोयला सचिव ने अधिकारियों को पुनर्वास प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोयला सचिव अनिल जैन ने बृहस्पतिवार को झरिया में पुनर्वास परियोजना की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को इसे प्राथमिकता के आधार पर लागू करने का निर्देश दिया ।
देश की खबरें | आसाराम ने बलात्कार मामले में अस्थायी जमानत के लिए याचिका दायर की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जेल में बंद आसाराम बापू ने बृहस्पतिवार को बलात्कार के आरोपों की सुनवाई कर रही गुजरात की निचली अदालत के समक्ष अपनी बीमार पत्नी की देखभाल के वास्ते 30 दिन की अस्थायी जमानत के लिए याचिका दाखिल की।
देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 226 नए मामले, तीन लोगों की मौत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 226 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 2,54,496 तक पहुंच गयी।
देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की जिम्मेदारी पंचायतों पर है: मुख्यमंत्री
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने बृहस्पतिवार को कहा कि पंचायती राज संस्थाओं को "सही मायनों में" शक्तियां मिलने की प्रक्रिया विधानसभा के आगामी बजट सत्र के साथ शुरू होगी और अब राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की जिम्मेदारी स्थानीय निकायों पर है।
देश की खबरें | गणतंत्र दिवस हिंसा : प्रदर्शनकारियों ने कांस्टेबलों से गोलियां छीन ली, प्राथमिकी में कहा गया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गणतंत्र दिवस पर लाल किला में हिंसा के दौरान प्रदर्शनकारियों ने दो कांस्टेबलों से दो मैग्जीन के साथ 20 कारतूस, दंगा रोधी उपकरण भी छीन लिए और वाहनों को नुकसान पहुंचाया। घटना को लेकर दर्ज प्राथमिकी में ये आरोप लगाया गया है।
देश की खबरें | परियोजनाओं के मूल्यांकन के लिए राष्ट्रीय नियामक बनाने के अनुरोध संबंधी याचिका पर केंद्र को नोटिस
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने केन्द्र से बृहस्पतिवार को उस याचिका पर जवाब मांगा जिसमें परियोजनाओं के मूल्यांकन के वास्ते एक स्वायत्त और स्वतंत्र राष्ट्रीय नियामक बनाने और पर्यावरणीय शर्तों को लागू करने के निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।
खेल की खबरें | भारतीय आक्रमण को देखते हुए तेज गेंदबाजों के अनुकूल विकेट मिले सकते हैं : बर्न्स
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स का मानना है कि विश्व के शीर्ष गेंदबाजों में शामिल जसप्रीत बुमराह की अगुवाई वाले भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण को देखते हुए आगामी टेस्ट श्रृंखला के लिये मेजबान टीम स्पिनरों के अनुकूल विकेटों के बजाय तेज गेंदबाजों को मदद पहुंचाने वाले विकेट तैयार करवा सकती है।