देश की खबरें | राजस्थान उच्च न्यायालय ने आश्रय गृहों में स्मार्ट टीवी लगाने के निर्देश दिये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वह सभी बाल सुधार गृहों और ‘नारी निकेतनों’ में स्मार्ट टीवी लगाये और वहां रखे गये लोगों को शिक्षित करने के लिए उन पर पहले से रिकॉर्ड शिक्षा और कौशल विकास सामग्री चलाए।

जोधपुर, 28 जनवरी राजस्थान उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वह सभी बाल सुधार गृहों और ‘नारी निकेतनों’ में स्मार्ट टीवी लगाये और वहां रखे गये लोगों को शिक्षित करने के लिए उन पर पहले से रिकॉर्ड शिक्षा और कौशल विकास सामग्री चलाए।

उच्च न्यायालय की जोधपुर पीठ ने एक शिकायत की सुनवाई के दौरान यह निर्देश दिया। बाद में यह शिकायत एक याचिका में बदल गई थी। इस याचिका में सरकारी आश्रय गृहों में विभिन्न सुविधाओं की कमी का आरोप लगाया गया था।

शिकायत एक युवा लड़की द्वारा की गई थी, जिसे पुलिस द्वारा बरामदगी के बाद उच्च न्यायालय ने बालिका आश्रय गृह में रखने का आदेश दिया था।

पूर्व की याचिका पर निर्णय करते हुए न्यायमूर्ति संदीप मेहता और न्यायमूर्ति देवेंद्र कच्छवाहा की पीठ ने सरकार को राज्य के सभी आश्रय गृहों में ‘ओपन-एयर जिम’ स्थापित करने का आदेश दिया था।

राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार की सुनवाई के दौरान अदालत को बताया कि उसके पूर्व के निर्देशों के अनुसार सभी आश्रय गृहों में ‘ओपन-एयर जिम’ स्थापित किये जा रहे हैं।

पीठ ने मामले की अगली सुनवाई की तिथि 25 मार्च तय की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर