जरुरी जानकारी | ओमकार रीयल्टर्स के दो शीर्ष अधिकारी 30 जनवरी तक ईडी की हिरासत में भेजे गये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मुंबई की एक विशेष अदालत ने बृहस्पतिवार को ओमकार रीयल्टर्स एंड डेवलपर्स के दो वरिष्ठ अधिकारियों चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (एमडी) को 30 जनवरी तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया।

नयी दिल्ली/मुंबई, 28 जनवरी मुंबई की एक विशेष अदालत ने बृहस्पतिवार को ओमकार रीयल्टर्स एंड डेवलपर्स के दो वरिष्ठ अधिकारियों चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (एमडी) को 30 जनवरी तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया।

इन दोनों को मनी लांड्रिंग के मामले में बुधवार को गिरफ्तार किया गया था।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा, ‘‘आरोपी कमल किशोर गुप्ता (चेयरमैन) और बाबूलाल वर्मा (प्रबंध निदेशक) को मनी लांड्रिंग (काले धन को सफेद बनाना) के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें बृहस्पतिवार को मुंबई की पीएमएलए (मनी लांड्रिंग निरोधक कानून) अदालत में पेश किया गया।’’

न्यायाधीश ए ए नांदगोनकर ने दोनों को 30 जनवरी तक के लिये ईडी की हिरासत में भेज दिया।

ईडी ने दोनों को स्लम पुनर्वास प्राधिकरण (एसआरए) योजना के तहत मुंबई में ‘हाउसिंग सोसाइटी’ के विकास में कथित अनियमितता से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में बुधवार को गिरफ्तार किया।

कंपनी और दोनों कार्यकारियों पर यस बैंक से मिले 400 करोड़ रुपये से अधिक के कर्ज की हेराफेरी का भी आरोप है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर