खेल की खबरें | भारतीय आक्रमण को देखते हुए तेज गेंदबाजों के अनुकूल विकेट मिले सकते हैं : बर्न्स

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स का मानना है कि विश्व के शीर्ष गेंदबाजों में शामिल जसप्रीत बुमराह की अगुवाई वाले भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण को देखते हुए आगामी टेस्ट श्रृंखला के लिये मेजबान टीम स्पिनरों के अनुकूल विकेटों के बजाय तेज गेंदबाजों को मदद पहुंचाने वाले विकेट तैयार करवा सकती है।

चेन्नई, 28 जनवरी इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स का मानना है कि विश्व के शीर्ष गेंदबाजों में शामिल जसप्रीत बुमराह की अगुवाई वाले भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण को देखते हुए आगामी टेस्ट श्रृंखला के लिये मेजबान टीम स्पिनरों के अनुकूल विकेटों के बजाय तेज गेंदबाजों को मदद पहुंचाने वाले विकेट तैयार करवा सकती है।

तीस वर्षीय बर्न्स ने इसके साथ ही कहा कि उनकी स्पिन जोड़ी ऑफ ब्रेक गेंदबाज डॉम बेस और बायें हाथ के स्पिनर जैक लीच पर दबाव नहीं बनाना चाहिए जिन्हें भारत की मजबूत बल्लेबाजी का सामना करना है।

बर्न्स ने गुरुवार को वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो आपको उन पर उम्मीदों का बोझ नहीं लादना चाहिए। वे अपना काम करेंगे और उन्होंने श्रीलंका में गेंदबाजी की और अच्छी लय में हैं जो कि महत्वपूर्ण है और यह भारतीय पिचों के अनुकूल प्रदर्शन करने से जुड़ा है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘वे पहले भी विभिन्न टीमों के साथ यहां का दौरा कर चुके हैं और इसलिए उन्हें यहां खेलने का अनुभव है। ’’

बर्न्स ने कहा, ‘‘पिच के बारे में जाने बिना आप उन पर अपेक्षाओं का बोझ नहीं डालना चाहते तथा भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण को देखते हुए हो सकता है कि विकेट थोड़ा तेज गेंदबाजों के अनुकूल हो। एक दिन रात्रि मैच भी होगा इसलिए यह (विकेट) थोड़ा भिन्न हो सकता है। ’’

बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने स्वीकार किया कि बुमराह जैसे गेंदबाज के लिये तैयारी करना कड़ी चुनौती है।

उन्होंने कहा, ‘‘उसके लिये तैयारी करना वास्तव में चुनौतीपूर्ण है। वह जिस तरह से गेंदबाजी करता है वह सबसे अलग है। हम इन पहलुओं पर काम कर रहे हैं और जितना हो सके क्रीज पर इन्हें दोहराने की कोशिश करेंगे। ’’

इंग्लैंड की टीम को पांच दिन के पृथकवास के बाद केवल तीन दिन के अभ्यास का मौका मिलेगा। इस बल्लेबाज ने होटल के कमरे में शीशे के सामने छद्म बल्लेबाजी का अभ्यास किया। उन्होंने स्वीकार किया कि कोविड के बाद की दुनिया चुनौतीपूर्ण है।

बर्न्स ने कहा, ‘‘हां यह वास्तव में चुनौती है। हम इस कार्यक्रम के साथ कुछ नहीं कर सकते। इसके बारे में सोचना समय बर्बाद करना होगा और इससे कोई फायदा नहीं होने वाला है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर