देश की खबरें | आसाराम ने बलात्कार मामले में अस्थायी जमानत के लिए याचिका दायर की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जेल में बंद आसाराम बापू ने बृहस्पतिवार को बलात्कार के आरोपों की सुनवाई कर रही गुजरात की निचली अदालत के समक्ष अपनी बीमार पत्नी की देखभाल के वास्ते 30 दिन की अस्थायी जमानत के लिए याचिका दाखिल की।

अहमदाबाद, 28 जनवरी जेल में बंद आसाराम बापू ने बृहस्पतिवार को बलात्कार के आरोपों की सुनवाई कर रही गुजरात की निचली अदालत के समक्ष अपनी बीमार पत्नी की देखभाल के वास्ते 30 दिन की अस्थायी जमानत के लिए याचिका दाखिल की।

यह याचिका गांधीनगर में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एसएन सोलंकी की अदालत के समक्ष दाखिल की गई।

अदालत ने याचिका की सुनवाई के लिए 30 जनवरी की तारीख तय की।

79 वर्षीय विवादास्पद के प्रवचनकर्ता खिलाफ बलात्कार के आरोप में गुजरात की राजधानी में सत्र अदालत के समक्ष सुनवाई चल रही है जोकि 2013 से ही जेल में है।

वर्तमान में बलात्कार के अन्य मामले में दोषी ठहराए गए आसाराम राजस्थान की जेल में है।

आसाराम ने 77 वर्षीय पत्नी लख्मी देवी की बीमारी और उनके ऑपरेशन के आधार पर 30 दिनों की जमानत का अनुरोध किया गया है।

जमानत अर्जी के मुताबिक, अहमदाबाद के यूएन मेहता हार्ट अस्पताल में लक्ष्मी देवी का दिल का ऑपरेशन होना है और उनकी देखभाल के लिए कोई नहीं होने के चलते लक्ष्मी देवी ने डॉक्टरों को सूचित किया है कि वह स्वयं ही एक फरवरी को अस्पताल में भर्ती हो जाएंगी।

इसके मुताबिक, दिल के ऑपरेशन के दौरान और उसके बाद पत्नी की देखभाल के लिए आसाराम को जमानत की आवश्यकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर