देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की जिम्मेदारी पंचायतों पर है: मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने बृहस्पतिवार को कहा कि पंचायती राज संस्थाओं को "सही मायनों में" शक्तियां मिलने की प्रक्रिया विधानसभा के आगामी बजट सत्र के साथ शुरू होगी और अब राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की जिम्मेदारी स्थानीय निकायों पर है।

ईटानगर, 28 जनवरी अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने बृहस्पतिवार को कहा कि पंचायती राज संस्थाओं को "सही मायनों में" शक्तियां मिलने की प्रक्रिया विधानसभा के आगामी बजट सत्र के साथ शुरू होगी और अब राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की जिम्मेदारी स्थानीय निकायों पर है।

मुख्यमंत्री यहां अरुणाचल प्रदेश पंचायती राज-विजन 2026 पर तीन दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे।

मुख्यमंत्री ने राज्य में जल विद्युत, पर्यटन, कृषि, बागवानी, खानों और खनिजों की संभावनाओं का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘हमारे पास यह मौजूद है। इतनी अधिक संभावनाओं के साथ यह सबसे बेहतर समय है कि हम पूरी तरह से केवल केंद्र सरकार पर निर्भर न रहें और अपने पैरों पर खड़ा हो सकें।"

उन्होंने कहा कि यह तभी हासिल किया जा सकता है जब नागरिक ईमानदारी से अपना काम करके इसमें अपना सकारात्मक योगदान दें।

खांडू ने कहा, "जमीनी नेताओं के रूप में, आपका काम अपने जिला और ग्राम के लिए सोचना और काम करना है। यदि आप अपने काम में सच्चे, ईमानदार,और दृढ़ हैं, तो प्रत्येक ग्राम, ज़िला और हमारा राज्य हमारे देश के साथ विकसित होगा।"

उन्होंने पंचायत के नेताओं से "दलगत राजनीति" से ऊपर उठने और अपने जिलों और ग्रामों के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर