देश की खबरें | 10वीं और 12वीं कक्षा की सीबीएसई परीक्षा के तिथिवार कार्यक्रम की घोषणा 2 फरवरी को होगी : निशंक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा के तिथिवार कार्यक्रम की घोषणा 2 फरवरी को होगी ।

नयी दिल्ली, 28 जनवरी केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा के तिथिवार कार्यक्रम की घोषणा 2 फरवरी को होगी ।

दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षा 4 मई से 10 जून तक होनी है लेकिन इसके तिथिवार कार्यक्रम की घोषणा अभी तक नहीं हुई है ।

निशंक ने सीबीएसई सहोदय स्कूलों के अध्यक्षों एवं सचिवों के साथ संवाद के दौरान कहा, ‘‘ 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा के तिथिवार कार्यक्रम की घोषणा 2 फरवरी को होगी । ’’

हाल ही में केंद्रीय मंत्री ने घोषणा की थी कि प्रैक्टिकल की परीक्षाएं 1 मार्च से होंगी और बोर्ड परीक्षा के परिणाम 15 जुलाई तक आ जायेंगे ।

निशंक ने बृहस्पतिवार को कला उत्सव 2020 के समापन समारोह को संबोधित किया।

केंद्रीय मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि कला उत्सव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को सही दिशा और आकार देकर उनके दृष्टिकोण को साकार करता है।

उन्होंने कला उत्सव में स्वदेशी खिलौनों और खेल के खंड की शुरुआत करने की सराहना की और इस बात पर जोर दिया कि यह ‘वोकल फॉर लोकल’ को प्रोत्साहन देता है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति का जिक्र करते हुए निशंक ने कहा कि यह नीति शिक्षा के जरिए कला और संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर देती है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर