एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | पश्चिम बंगाल विधानसभा की लोक लेखा समिति के अध्यक्ष नियुक्त हुए मुकुल रॉय, भाजपा ने विरोध जताया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीतने के बाद हाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस में लौटे वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय को शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष विमान बनर्जी ने लोक लेखा समिति (पीएसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया।
देश की खबरें | असम-मिजोरम सीमा विवाद वार्ता बेनतीजा रही
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद वार्ता यहां शुक्रवार को बेनतीजा रही। मिजोरम ने 2020 की स्थिति बरकरार रखने के लिए असम के प्रस्ताव पर परामर्श करने के वास्ते और वक्त मांगा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | आप ने प्रचार पर ध्यान केंद्रित किया, गुजरात सरकार ने कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने पर ध्यान दिया: रूपाणी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 से प्रभावित परिवारों के लिए एक कल्याणकारी योजना के बारे में गुजरात के प्रमुख समाचार पत्रों में पूरे पृष्ठ के विज्ञापनों के लिए अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शुक्रवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) योजना को लागू करने की तुलना में प्रचार में अधिक रुचि रखती है।
भारत में अभी तक 37 करोड़ से ज्यादा कोविड टीके लगाए गए: सरकार
Bhashaकेन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि देश में अभी तक कोविड-19 टीके 37 करोड़ से ज्यादा खुराक दिये जा चुके हैं. शाम सात बजे तक प्राप्त अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को कोविड-19 टीके के 27.86 लाख खुराक दिये गए.
जरुरी जानकारी | क्लीन साइंस के आईपीओ के लिए आखिरी दिन 93.41 गुना ज्यादा आवेदन मिले
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. क्लीन साइंस एंड टेक्नोलॉजी लिमिटेड के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए आवेदन देने के आखिरी दिन शुक्रवार तक कुल मिला कर 93.41 गुना ज्यादा आवेदन मिले।
देश की खबरें | न्यूजीलैंड वासी ने भारत सरकार पर देश में प्रवेश देने से मना करने का लगाया आरोप
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. न्यूजीलैंड के एक नागरिक ने भारत सरकार पर उन्हें बगैर कोई कारण बताए प्रवेश देने से मना करने का आरोप लगाया है और कहा कि इसके चलते वह अपनी भारतीय पत्नी से अलग रह रहे हैं। हालांकि, गृह मंत्रालय ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि वीजा शर्तों के उल्लंघन को लेकर उन्हें आने की अनुमति नहीं दी गई।
जरुरी जानकारी | झारखंड में निवेशकों को रियायतें देने के लिए सरकार प्रयासरत : मुख्यमंत्री
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वृहस्पतिवार को यहां कहा कि राज्य में उद्योंगों के विकास के लिए पर्याप्त संभावनाएं हैं यहां उद्योगों के विकास के लिए उचित वातावरण तैयार करने और औद्योगिक निवेश को बढावा देने के लिए निवेशकों को सुविधाएं और रियायतें देने की दिशा में सरकार लगातार प्रयासरत है।
देश की खबरें | पंजाब में सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा : बी एल संतोष
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी के संगठन महासचिव बी एल संतोष ने कहा है कि पार्टी प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में राज्य की सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और राज्य में सरकार का गठन करेगी ।
देश की खबरें | पंजाब सरकार ने कोविड की तीसरी लहर की तैयारी के लिए 380 करोड़ रुपये मंजूर किए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब सरकार ने शुक्रवार को 380 करोड़ रुपये की राशि को मंजूरी दी, जिसका इस्तेमाल कोविड-19 महामारी की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए और ऑक्सीजन संयंत्र और अन्य आवश्यक स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को स्थापित करने के लिए किया जाएगा।
देश की खबरें | न्यायालय ने कुछ उच्च न्यायालयों में अधिकारियों को तत्काल तलब करने के चलन पर निराशा जताई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि ‘‘अदालत के प्रति सम्मान अपने आप आना चाहिए, ये मांगा नहीं जाना चाहिए’’ और अधिकारियों को तलब करके सम्मान में वृद्धि नहीं हो जाती है। कुछ उच्च न्यायालयों द्वारा अधिकारियों को तुरंत तलब किये जाने के चलन के प्रति असहमति जताते हुए शीर्ष न्यायालय ने शुक्रवार को यह टिप्पणी की।
हिमाचल प्रदेश: धर्मशाला में काफी पर्यटक बिना मास्क के घूमते दिखाई दिए। ... - Latest Tweet by ANI Hindi News
Team LatestlyThe latest Tweet by ANI Hindi News states, 'हिमाचल प्रदेश: धर्मशाला में काफी पर्यटक बिना मास्क के घूमते दिखाई दिए। एक युवती ने बताया, "काफी सारे लोगों ने मास्क नहीं लगाया है वे सुरक्षा मानकों का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में कोरोना की तीसरी लहर का आना तय है। पर्यटकों की लापरवाही से स्थानीय लोग डर रहे हैं।"'
जरुरी जानकारी | सेबी ने बायोकॉन शेयर भेदिया कारोबार मामले में अलेग्रो कैपिटल, व्यक्ति को प्रतिबंधित किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बाजार नियामक सेबी ने बायोकॉन के शेयर में भेदिया कारोबार गतिविधियों को लेकर अलेग्रो कैपिटल और उसके एक वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी को प्रतिभूति बाजार से एक साल के लिये प्रतिबंधित कर दिया है।
देश की खबरें | पंजाब दुग्ध उत्पादक संघ श्वेत क्रांति के लिए बनाया गया था, ना कि रोजगार देने के लिए : न्यायालय
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि पंजाब राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड की स्थापना ‘श्वेत क्रांति’ की ओर एक कदम के तौर पर की गई थी और इसका उद्देश्य दूध का उत्पादन बढ़ाना था, ना कि रोजगार देना था।
Wimbledon 2021: इटली केJacopo Berrettini ने विंबलडन फाइनल में पहुंचकर रचा इतिहास
Bhashaइटली के सातवीं वरीयता प्राप्त बेरेटिनी ने 22 ऐस जमाये और 60 विनर लगाये. उन्होंने 14वें वरीय और क्वार्टर फाइनल में रोजर फेडरर को हराने वाले हरकाज को 6-3, 6-0, 6-7 (3), 6-4 से पराजित किया. बेरेटिनी विंबलडन फाइनल में पहुंचने वाले इटली के पहले खिलाड़ी बन गये हैं.
देश की खबरें | टीके की कमी के कारण मुंबई में शनिवार को भी टीकाकरण नहीं होगा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण निरोधक टीकाकरण टीकों की कमी के कारण स्थानीय निकाय एवं सरकारी केंद्रों पर बंद रहेगा और कर्मचारियों का साप्ताहिक अवकाश होने के कारण रविवार को भी टीकाकरण नहीं होगा । बीएमसी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी ।
जरुरी जानकारी | जेएनपीटी ने तटीय नौवहन के लिए नवनिर्मित बर्थ पर परीक्षण अभियान चलाया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के प्रमुख कंटेनर बंदरगाह जेएनपीटी (मुंबई) ने तटीय पोत-परिवहन के लिए नवनिर्मित बर्थ (घाट) का परीक्षण शुरू किया है। शुक्रवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है।
देश की खबरें | मध्यप्रदेश के चित्रकूट में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का चिंतन शिविर प्रारंभ
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अखिल भारतीय प्रांत प्रचारकों की चार दिवसीय बैठक संघ प्रमुख मोहन भागवत की अध्यक्षता में शुक्रवार से मध्यप्रदेश के सतना जिले में स्थित भगवान राम की तपोस्थली चित्रकूट शहर में शुरू हो गई है।
देश की खबरें | कर्नाटक में कोरोना के 2,290 नए मामले सामने आए, 68 मरीजों की मौत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,290 नए मामले सामने आए वहीं 68 मरीजों की मौत हो गयी। इसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 28,67,158 हो गयी वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 35,731 हो गयी।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली पहुंचे। ... - Latest Tweet by ANI Hindi News
Team LatestlyThe latest Tweet by ANI Hindi News states, 'उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली पहुंचे। उन्होंने कहा, "मैं यहां सिर्फ शिष्टाचार भेंट करने के लिए आया हूं। कल मैं पीएम जी से पहले मुलाकात करूंगा। उसके बाद मैं कांवड़ यात्रा पर बात करूंगा।"'
देश की खबरें | एक ही संपत्ति छह बैंकों में गिरवी रख सात करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने कथित तौर पर जाली दस्तावेज बनाकर एक संपत्ति को छह राष्ट्रीयकृत बैंकों के पास गिरवी रखने और उनसे सात करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में 51 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।