देश की खबरें | असम-मिजोरम सीमा विवाद वार्ता बेनतीजा रही

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद वार्ता यहां शुक्रवार को बेनतीजा रही। मिजोरम ने 2020 की स्थिति बरकरार रखने के लिए असम के प्रस्ताव पर परामर्श करने के वास्ते और वक्त मांगा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, नौ जुलाई असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद वार्ता यहां शुक्रवार को बेनतीजा रही। मिजोरम ने 2020 की स्थिति बरकरार रखने के लिए असम के प्रस्ताव पर परामर्श करने के वास्ते और वक्त मांगा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

असम की बराक घाटी में पड़ने वाले जिलों कछार, करीमगंज और हैलाकांडी की 164 किमी सीमा मिजोरम के तीन जिलों आइजोल,कोलासीब और मामित से मिलती है।

क्षेत्रीय विवाद के बाद, अगस्त 2020 में और इस साल फरवरी में अंतरराज्यीय सीमा पर झड़पें हुई थी।

अधिकारियों ने बताया कि यहां गुजरात भवन में मुख्य सचिव स्तर की वार्ता दिन भर चली, जिसमें असम सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने झड़प पूर्व स्थिति को बनाए रखने और विवादित क्षेत्रों से सुरक्षा बलों को हटाए जाने का प्रस्ताव किया।

उन्होंने बताया कि हालांकि, मिजोरम सरकार की टीम ने आगे और परामर्श करने के लिए वक्त मांगा तथा समझौते पर हस्ताक्ष करने से इनकार कर दिया।

असम के मुख्य सचिव जिश्नु बरूआ ने वार्ता के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम कुछ मुद्दों पर सहमत हुए हैं लेकिन मिजोरम सरकार ने और वक्त मांगा है। हम अगली बैठक में सहमति पर पहुंचने की उम्मीद करते हैं । ’’

गौरतलब है कि दोनों राज्यों के मुख्य सचिवों ने सीमा विवाद का सौहार्द्रपूर्ण हल तलाशने के लिए यह बैठक की। यह विवाद मिजोरम के कोलासीब जिले में झड़पों के बाद शुरू हुआ था, जिसकी सीमा असम के हैलाकांडी जिले से लगी हुई है।

हालांकि, असम-मिजोरम सीमा पर अब शांतिपूर्ण स्थित है। दोनों राज्यों के सुरक्षा बल सीमा के दोनों ओर विवादित क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\