जरुरी जानकारी | जेएनपीटी ने तटीय नौवहन के लिए नवनिर्मित बर्थ पर परीक्षण अभियान चलाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के प्रमुख कंटेनर बंदरगाह जेएनपीटी (मुंबई) ने तटीय पोत-परिवहन के लिए नवनिर्मित बर्थ (घाट) का परीक्षण शुरू किया है। शुक्रवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है।

मुंबई, नौ जुलाई देश के प्रमुख कंटेनर बंदरगाह जेएनपीटी (मुंबई) ने तटीय पोत-परिवहन के लिए नवनिर्मित बर्थ (घाट) का परीक्षण शुरू किया है। शुक्रवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है।

परीक्षण की शुरुआत ओएनजीसी के अपतटीय आपूर्ति पोत 'ग्रेटशिप धृति' के साथ की गयी।

जेएनपीटी ने कहा कि यह नयी गोदी, तटीय पोत-परिवहन सेवाओं बेहतर आधारभूत ढांचा प्रदान करेगी। इससे रेल एवं सड़क नेटवर्क पर बोझ को कम होगा और लागत-प्रतिस्पर्धी और प्रभावी बहु--प्रणाली पाली मोडल परिवहन सुविधा मिलेगी। इस गोदी के जरिए सालाना 25 लाख टन ब्रेक और शुष्क माल की ढुलाई होने का अनुमान है।

बर्थ (गोदी) का निर्माण नवंबर 2020 में पूरा हुआ था।

सरकार के स्वामित्व वाले बंदरगाह परिचालक ने कहा कि कार्गो यार्ड के लिए 11 हेक्टेयर के बैक-अप क्षेत्र के साथ, सीमेंट के भंडारण के लिए साइलो की स्थापना की योजना बनाई गई है।

जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (जेएनपीटी) के अध्यक्ष संजय सेठी ने कहा, ‘‘समर्पित गोदी का निर्माण, सड़क से माल ढुलाई को पर्यावरण अनुकूल और लागत प्रभावी परिवहन के तरीके में बदलने के मकसद से तटीय शिपिंग को बढ़ावा देने की सरकार की नीति के अनुरूप है।’’

तटीय कार्गो आवाजाही को गति प्रदान करने के लिए, जेएनपीटी ने सागरमाला कार्यक्रम के तहत परियोजना शुरू की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू