क्रिकेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

जोस बटलर भी इस मैच में 30-40 रन कर सकते हैं. दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड की टीम को मैट हेनरी से काफी उम्मीदें होंगी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में मैट हेनरी ने अच्छी गेंदबाजी की है. इस मैच में भी मैट हेनरी विकेट ले सकते हैं. आदिल रशीद इंग्लैंड टीम के प्रमुख स्पिनर है.

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

New Zealand National Cricket Team vs England National Cricket Team, 2nd T20I Match Satta Bazar Favorite Team: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20I Series) का दूसरा मुकाबला आज यानी 20 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला क्राइस्टचर्च (Christchurch) के हेगली ओवल (Hagley Oval) में भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे से खेला जाएगा. न्यूजीलैंड की टीम में मिचेल सैंटनर और ऑलराउंडर रचिन रवींद्र की वापसी हुई हैं. वहीं इंग्लैंड की टीम ने इस सीरीज में ओपनर बेन डकेट, जेमी स्मिथ और जोफ्रा आर्चर को आराम दिया गया है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में न्यूजीलैंड की अगुवाई मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहें हैं. जबकि, इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: India vs Australia, 1st ODI Match, 1st ODI Match Winner Prediction: आज टीम इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

फिल सॉल्ट इंग्लैंड टीम के सलामी बल्लेबाज हैं. फिल सॉल्ट ने T20 फॉरमेट में काफी रन बनाए हैं. इस मैच में भी बड़ी पारी खेल सकते हैं. जोस बटलर इंग्लैंड टीम के काफी अनुभवी बल्लेबाज है. जोस बटलर ने भी T20 फॉरमेट में अच्छा प्रदर्शन किया है. जोस बटलर भी इस मैच में 30-40 रन कर सकते हैं. दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड की टीम को मैट हेनरी से काफी उम्मीदें होंगी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में मैट हेनरी ने अच्छी गेंदबाजी की है. इस मैच में भी मैट हेनरी विकेट ले सकते हैं. आदिल रशीद इंग्लैंड टीम के प्रमुख स्पिनर है. आदिल रशीद काफी अनुभवी गेंदबाज है पिछले तीन टी20 मैचों में पांच विकेट लिए हैं. इस मैच में भी आदिल रशीद विकेट निकाल सकते हैं.

शनिवार को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला गया टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था. इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले इंग्लैंड को बल्लेबाजी का न्यौता दिया. इसके बाद इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाने में सफल रही थी. हालांकि, इसके बाद लगातार आई बारिश के चलते रैफरी ने मैच को रद्द घोषित कर दिया. दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम से टिम सेफर्ट, टिम रॉबिन्सन और मैट हेनरी स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी. वहीं बात करें अगर इंग्लैंड की टीम की तो फिल साल्ट, जोस बटलर, और सैम करन अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं.

न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (NZ vs ENG Head To Head Record)

न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अबतक कुल 28 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. इंग्लैंड की टीम को 16 मुकाबलों में जीत मिली हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम को महज 10 मैचों में जीत नसीब हुई हैं. वहीं, दो मैच बेनतीजा रहा हैं.

न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड मैच पर सट्टा बाजार गर्म (NZ vs ENG Satta Bazar)

इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (NZ vs ENG Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में इंग्लैंड की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन न्यूजीलैंड की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.

डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2025 11:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).