NZ vs WI 1st Test 2025, Christchurch Weather & Pitch Report: न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज पहले टेस्ट का खेल बिगाड़ेगी खेल या खिलाड़ी मचाएगी तांडव, जानिए क्राइस्टचर्च का मौसम और पिच रिपोर्ट
हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च(Photo: X/@BLACKCAPS)

New Zealand National Cricket Team vs West Indies Cricket Team, Christchurch Weather & Pitch Report: न्यूज़ीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (NZ vs WI) के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 साइकिल का पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल (Hagley Oval) में खेला जाएगा. यह मुकाबला खास इसलिए भी है क्योंकि लगभग एक साल बाद केन विलियमसन टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं. वहीं वेस्टइंडीज के लिए अनुभवी तेज़ गेंदबाज़ केमर रोच की वापसी टीम के लिए बड़ा संबल साबित हो सकती है। शुरुआती टेस्ट में दोनों टीमों के बीच रोमांचक भिड़ंत देखने को मिलेगी, क्योंकि नई WTC साइकिल में दोनों टीमों की कोशिश जीत के साथ बढ़त लेने की होगी. न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज पहले टेस्ट में होगा रोमांचक मुकाबला, जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

न्यूज़ीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 49 टेस्ट मुकाबले खेले जा चुके हैं. दोनों टीमों के बीच मुकाबले हमेशा रोमांचक रहे हैं और आंकड़े भी इसका प्रमाण देते हैं. इन 49 टेस्ट मैचों में से न्यूज़ीलैंड ने 17 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि वेस्टइंडीज ने 13 मुकाबलों में जीत हासिल की है. वहीं 19 मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं, जो दर्शाता है कि दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ बराबरी की टक्कर देती रही हैं.

क्राइस्टचर्च का मौसम रिपोर्ट(Christchurch Weather Report)

क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल में 2 से 6 दिसंबर 2025 तक खेले जाने वाले न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज पहले टेस्ट मैच के लिए मौसम की रिपोर्ट काफी दिलचस्प है. पहले दिन (2 दिसंबर) को मौसम साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा, लेकिन दूसरे दिन (3 दिसंबर) को हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना 70 प्रतिशत है, जिससे बारिश के कारण ओवर्स में कटौती हो सकती है.

तीसरे दिन से मौसम में सुधार देखने को मिलेगा और 4 से 6 दिसंबर तक मुख्यतः साफ आकाश और कम बारिश की संभावना (10 प्रतिशत) रहेगी. तापमान पूरे मैच में 16 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जो क्राइस्टचर्च के लिए ठंडा-ठाठा मौसम दर्शाता है. हवा की रफ्तार 38 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे तेज गेंदबाजों को स्विंग कराने में मदद मिलेगी.

हेगली ओवल की पिच रिपोर्ट(Hagley Oval Pitch Report)

हैगली ओवल की पिच न्यूजीलैंड के सबसे तेज गेंदबाजों के अनुकूल स्थानों में से एक मानी जाती है, जहां शुरुआती दिनों में पेस और सीम मूवमेंट खूब देखने को मिलता है. यह विकेट तेज गेंदबाजों के लिए लगभग 90 प्रतिशत विकेट प्रदान करता है, जिससे पहली और दूसरी पारी के शुरुआत में बल्लेबाजों को गंभीर चुनौती का सामना करना पड़ता है.

हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, गेंद का चमक कम हो जाता है और पिच स्थिर हो जाती है, जिससे बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान हो जाता है और तीसरे-चौथे दिन तक महत्वपूर्ण स्कोर बनाए जा सकते हैं. पिच पर अच्छा बाउंस होता है और बारिश होने पर ड्यू भी काफी होगी जो गेंदबाजों की पकड़ को प्रभावित कर सकती है. टॉस जीतने वाली टीम आमतौर पर गेंदबाजी करने का विकल्प चुनती है ताकि शुरुआती परिस्थितियों का लाभ उठाकर विरोधी बल्लेबाजों को दबाव में रखा जा सके.