India vs Pakistan Stats In Asia Cup T20 Format: एशिया कप के टी20 फॉरमेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा टीम इंडिया और पाकिस्तान का रिकॉर्ड, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें
सभी आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर 4 स्टेज में जाएंगी, जहां चार टीमों के बीच मुकाबले होंगे. इसके बाद टॉप दो टीमें फाइनल में जगह बनाएंगी. इस इवेंट के लिए जल्द ही टीम इंडिया का ऐलान भी हो सकता है. इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला 14 सितंबर को टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा.
Team India Asia Cup 2025: एशिया कप का 17वां संस्करण सितंबर 2025 में खेला जाएगा और इस बार मेज़बानी संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के पास है. भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम इस टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन है, जिसने 2023 में खेले गए पिछले संस्करण के फाइनल में श्रीलंका को हराकर खिताब अपने नाम किया था . बता दें कि 2023 का टूर्नामेंट वनडे (50 ओवर) फॉर्मेट में खेला गया था, जबकि 2025 का सीजन टी20 फॉरमेट में होगा. इससे पहले 2022 में खेला गया टी20 एशिया कप श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर जीता था. इस बार एशिया कप 2025 में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं, जो कि पहले के छह की तुलना में दो अधिक हैं. इससे उभरती हुई क्रिकेट टीमें एक बड़ा मंच पाने में सफल होंगी. यह भी पढ़ें: UP T20 League 2025 Full Schedule And Live Streaming Details: आज से शुरू हो रहा हैं यूपी टी20 लीग का महाकुंभ, एक क्लिक पर देखें सभी टीमों का स्क्वॉड, शेड्यूल और लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी डिटेल्स
सभी आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर 4 स्टेज में जाएंगी, जहां चार टीमों के बीच मुकाबले होंगे. इसके बाद टॉप दो टीमें फाइनल में जगह बनाएंगी. इस इवेंट के लिए जल्द ही टीम इंडिया का ऐलान भी हो सकता है. इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला 14 सितंबर को टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा.
दोनों टीमों के बीच जबरदस्त क्रिकेट राइवलरी के कारण इस मैच का सबको बेसब्री से इंतजार है. हालांकि राजनीतिक तनाव की वजह से इस महामुकाबले की संभावना पर कई बार सवाल उठे हैं, लेकिन अगर क्रिकेट के आंकड़ों की बात करें तो टीम इंडिया एशिया कप में इस टकराव में पूरी तरह से भारी साबित हुआ है.
एशिया कप में दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड (Ind vs Pak Head To Head Record In ODI Asia Cup)
एशिया कप के वनडे मैचों में टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच अबतक कुल 15 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने आठ मुकाबलों में जीत दर्ज की जबकि पाकिस्तान ने महज पांच मैच जीते हैं. इन मुकाबलों में दो मैच का कोई रिजल्ट नहीं निकला.
एशिया कप टी20 फॉरमेट में ऐसा रहा है टीम इंडिया और पाकिस्तान का रिकॉर्ड (IND vs PAK Asia Cup in T20 Format)
टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच अब तक एशिया कप टी20 फॉरमेट में तीन मुकाबले खेले गए है. इस दौरान टीम का पड़ला भारी रहा हैं. दोनों टीमों के साल 2016 में और दूसरा 2022 में मुकाबले खेले गए हैं. दोनों सीजन को मिलाकर टीम इंडिया और पाकिस्तान की टीमें तीन बार एक-दूसरे के सामने आई हैं. दो मैचों में टीम इंडिया को जीत मिली है, जबकि एक मैच में पाकिस्तान विजयी रहा था. टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच टी20 फॉरमेट के अब तक 13 मैच खेले गए हैं. इसमें 10 मैचों में टीम इंडिया विजयी रही है. तीन मैच पाकिस्तान जीती है.
टीम इंडिया का एशिया कप में दबदबा बरकरार
टीम इंडिया का एशिया कप में दबदबा रहा है. टीम इंडिया ने एशिया कप में अब तक 8 बार खिताब अपने नाम किया है. साल 1984 में हुए पहले सीजन से लेकर साल 2023 में खेले आखिरी टूर्नामेंट तक टीम इंडिया ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया है. टी20 फॉरमेट में भी टीम इंडिया ने दो बार एशिया कप खेला है और एक बार विजेता भी बना है. यानी कुल 65 मुकाबलों में से टीम इंडिया को 43 में जीत मिली हैं जबकि केवल 19 मुकाबलों में 'मेन इन ब्लू' को हार झेलनी पड़ी है.
नोट: एशिया कप 2025 के सभी मुकाबलों का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2025 03:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

