विदेश

Lightning: अमेरिका में सबसे लंबी और खतरनाक बिजली गिरी, 768 KM लंबा था ये मेगा फ्लैश

संयुक्त राष्ट्र की मौसम एजेंसी ने इसे दुनिया की सबसे लंबी आकाशीय बिजली का दर्जा दिया है. यह 768 किलोमीटर लंबी थी. वैज्ञानिकों ने इसे एक सैटेलाइट के जरिए रिकॉर्ड किया था.

Lightning: अमेरिका में सबसे लंबी और खतरनाक बिजली गिरी, 768 KM लंबा था ये मेगा फ्लैश
(Photo Credit : Pixabay)

2 फरवरी: अमेरिका (America) में एक आकाशीय बिजली गिरी. संयुक्त राष्ट्र की मौसम एजेंसी ने इसे दुनिया की सबसे लंबी आकाशीय बिजली (World Record Lightning In US) का दर्जा दिया है. यह 768 किलोमीटर लंबी थी. वैज्ञानिकों ने इसे मेगाफ्लैश (Mega flash) नाम दिया है. अप्रैल 2020 में यह बिजली गिरी थी. तब से लेकर अब तक दुनिया भर में गिरी बिजलियों के रिकॉर्ड की जांच की जा रही थी.

यह बिजली जब चमकी तो अमेरिका के टेक्सास से लेकर मिसिसिपी तक देखी गई. वैज्ञानिकों ने इसे एक सैटेलाइट के जरिए रिकॉर्ड किया था. इसकी पुष्टि वर्ल्ड मेट्रोलॉजिकल ऑर्गेनाइजेशन (World Meteorological Organization) ने किया है. अच्छी बात इस मेगाफ्लैश ने धरती को नहीं छुआ था. वरना बड़ा हादसा हो सकता था.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2022 10:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).