खेल

Pakistan PM Shehbaz Sharif Trolled: एशियन यूथ गर्ल्स नेटबॉल चैंपियनशिप में छठे स्थान पर रही पाकिस्तान, लेकिन शाहबाज़ शरीफ ने ट्रॉफी जीतने का किया झूठा दावा, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ एक बार फिर अपने बयान को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए हैं. दरअसल, उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट से पोस्ट करते हुए दावा किया कि पाकिस्तान ने एशियन यूथ गर्ल्स नेटबॉल चैंपियनशिप 2025 का खिताब जीत लिया है, वो भी पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रहते हुए. लेकिन उनकी यह बात पूरी तरह गलत निकली.

Pakistan PM Shehbaz Sharif Trolled: एशियन यूथ गर्ल्स नेटबॉल चैंपियनशिप में छठे स्थान पर रही पाकिस्तान, लेकिन शाहबाज़ शरीफ ने ट्रॉफी जीतने का किया झूठा दावा, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

Asian Youth Girls Netball Championship 2025: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ एक बार फिर अपने बयान को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए हैं. दरअसल, उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट से पोस्ट करते हुए दावा किया कि पाकिस्तान ने एशियन यूथ गर्ल्स नेटबॉल चैंपियनशिप 2025 का खिताब जीत लिया है, वो भी पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रहते हुए. लेकिन उनकी यह बात पूरी तरह गलत निकली. वास्तविकता यह है कि एशियन यूथ गर्ल्स नेटबॉल चैंपियनशिप 2025 दो समूहों में खेली गई थी. एक था चैम्पियनशिप ग्रुप और दूसरा था प्लेट ग्रुप. पाकिस्तान प्लेट ग्रुप का हिस्सा था और उन्होंने उस ग्रुप में टॉप जरूर किया, लेकिन वो चैम्पियनशिप टाइटल के लिए खेलने वाली मुख्य टीमों में शामिल नहीं थे. ऐसे में तकनीकी रूप से पाकिस्तान को विजेता कहना गलत है. असल में पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में छठे स्थान पर रहा, जबकि भारत पांचवें स्थान पर रहा. सोशल मीडिया पर लोग शहबाज़ शरीफ के इस झूठे दावे पर जमकर मज़ाक उड़ा रहे हैं और इसे “हास्यास्पद प्रचार” बताया जा रहा है.

शहबाज शरीफ की आधिकारिक पोस्ट में जीत का दावा

सोशल मीडिया पर यूजर्स का रिएक्शन

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2025 02:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).