क्रिकेट

Abhishek Sharma Half Century: वानखेड़े में अभिषेक शर्मा की आंधी, महज 17 गेंदों पर जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; टीम इंडिया का स्कोर 100 के करीब

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी टी20 मुकाबला आज यानी 2 फरवरी को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. चौथे टी20 मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 15 रन से हरा दिया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज पर कब्जा कर लिया.

Abhishek Sharma Half Century: वानखेड़े में अभिषेक शर्मा की आंधी, महज 17 गेंदों पर जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; टीम इंडिया का स्कोर 100 के करीब
अभिषेक शर्मा (Photo Credits: BCCI/Twitter)

India National Cricket Team vs England National Cricket Team, 5th T20I Match Live Score Update: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का पांचवां और आखिरी टी20 मुकाबला आज यानी 2 फरवरी को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला जा रहा हैं. चौथे टी20 मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 15 रन से हरा दिया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज पर कब्जा कर लिया. फिलहाल टीम इंडिया सीरीज में 3-1 से बढ़त हासिल कर ली हैं. इस सीरीज में इंग्लैंड की कमान जोस बटलर (Jos Buttler) के कंधों पर हैं. जबकि, टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं. इस बीच पांचवें टी20 मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने महज 17 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया हैं. टीम इंडिया का स्कोर 76/1.

वानखेड़े में अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2025 07:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).