Virat Kohli and Anushka Sharma’s Adorable Moment: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का क्यूट मोमेंट वायरल, ICC चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के दौरान एक-दूसरे को किया वेव (Watch Video)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया, जहां भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का एक प्यारा मोमेंट कैमरे में कैद हो गया.
Virat Kohli and Anushka Sharma’s Adorable Moment: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया, जहां भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का एक प्यारा मोमेंट कैमरे में कैद हो गया. मैच के दौरान विराट कोहली ने स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा को देखा और उन्हें हाथ हिलाकर वेव किया. अनुष्का ने भी तुरंत मुस्कुराते हुए विराट की तरफ वेव किया. यह मनमोहक पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.
यह पहली बार नहीं था जब अनुष्का स्टेडियम में विराट कोहली को चीयर करती नजर आईं. इससे पहले, जब भारत ने ग्रुप ए मुकाबले में न्यूजीलैंड को 44 रनों से हराया था, तब भी अनुष्का स्टेडियम में मौजूद थीं. सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो और फोटो पर फैंस के मजेदार रिएक्शंस आ रहे हैं. कुछ ने इस कपल को "गोल्स" बताया तो कुछ ने लिखा कि विराट और अनुष्का हर बार साबित करते हैं कि वे सबसे क्यूट जोड़ी हैं.
देखें अनुष्का और विराट का क्यूट मोमेंट:
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने एक दूसरे को हाथ हिलाकर अभिवादन किया
Kohli waving hand towards Anushka. pic.twitter.com/lOQeXNSjiF
— ` (@SlayerVK18) March 9, 2025
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की एक दूसरे को हाथ हिलाते हुए तस्वीर
Virat Kohli Anushka Sharma at the stadium.♥️ pic.twitter.com/sYV8TAIBow
— Sunil bishnoi (@SunilKu76488948) March 9, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2025 09:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

